Bihar Fish Farming: बिहार के इस जिले में मछलियों को ‘मैटरनिटी लीव’, शिकार या व्यापार करते दिखे तो सीधे होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
In this district, fishes are on 'maternity leave'

Bihar Fish Farming (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Fish Farming: बिहार के सारण जिले में मछलियों को लेकर खास पहल की गई है. मछलियों को ‘मैटरनिटी लीव’ दिया गया है. इस दौरान मछलियों के शिकार से लेकर उसके व्यापार तक पर रोक लगा दी गई है. इतना ही नहीं, कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Fish Farming: खबर बिहार के सारण जिले से है जहां मछलियों को लेकर बड़ी पहल की गई है. इस जिले में मछलियों के शिकार से लेकर व्यापार तक पर रोक लगा दी गई है. दरअसल, जैव विविधता के संरक्षण और मछलियों की प्रजनन प्रक्रिया को बनाए रखने के उद्देश्य से सारण जिला प्रशासन की ओर से खास पहल की गई है. जिले में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक जितने भी नदियां, तालाब या फिर जलाशय मौजूद हैं, वहां मछलियों को पकड़ने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. जिले के डीएम अमन समीर के निर्देश पर जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने सख्त आदेश जारी कर दिया है.

क्यों जारी किया गया आदेश ?

वहीं, इस बड़े फैसले की वजह भी बताई गई है. मत्स्य पदाधिकारी की माने तो, 15 जून से 31 अगस्त तक का जो समय है, वह मछलियों के लिए प्राकृतिक प्रजनन काल का होता है. इस दौरान अगर मछलियों का शिकार किया जाएगा तो उनके जीवन चक्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. जिसकी वजह से मछलियों की संख्या तो कम होगी ही लेकिन, साथ ही साथ जलीय पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित होगा. इन्हीं सभी परिस्थितियों को देखते हुए मछलियों को ‘मैटरनिटी लीव’ यानी कि, उनके शिकार पर रोक लगा दी गई है.

इन उपकरणों पर भी रोक

खबर की माने तो, मछली पकड़ने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों पर भी प्रतिबंध रहेगा. जैसे कि, 2 इंच से 10 इंच तक की लंबाई वाली मछलियों के शिकार पर रोक, जिससे युवा मछलियां सुरक्षित रहें, जलाशयों और नदियों में केमिकल के प्रयोग पर भी पूरे तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. दरअसल, केमिकल से न केवल मछलियां मरती हैं बल्कि साथ ही अन्य जलीय जीवों और जल की गुणवत्ता पर भी उल्टा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में मछली व्यवसायों और मछुआरों से सहयोग की अपील की गई है.

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

बता दें कि, जिला प्रशासन की ओर से साफ-साफ यह आदेश दिया गया है कि, यह रोक मछली के परिवहन और व्यापार पर भी लागू रहेगा. चेतावनी दी गई है कि, इस दौरान कोई भी अगर मछलियों को ले जाता, मछलियों को बेचते या फिर आदेश का पालन करते हुए नहीं दिखाता है तो, उन पर जलीय जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, इस पर निगरानी के लिए विभाग की ओर से टीम गठित की गई है. ये टीम विभिन्न जगहों पर गश्त करेगी और नजर रखेगी.

Also Read: बिहार से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस इटावा खाई में गिरी, 2 की मौत, 50 घायल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन