ePaper

हथियार का भय दिखा युवक से लूट लिये साढ़े आठ लाख रुपये

Updated at : 16 Nov 2024 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार का भय दिखा युवक से  लूट लिये साढ़े आठ लाख रुपये

Patna News : पटना-गया-डोभी एनएच-22 के पुनपुन थाना स्थित डुमरी पुल व अजय चौक के बीच में शुक्रवार की शाम जहानाबाद के दो युवकों से बाइक सवार दो बदमाश हथियार का भय दिखा साढ़े आठ लाख रुपये लूट कर पटना की ओर भाग निकले.

विज्ञापन

पुनपुन की घटना, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

मसौढ़ी. पटना-गया-डोभी एनएच-22 के पुनपुन थाना स्थित डुमरी पुल व अजय चौक के बीच में शुक्रवार की शाम जहानाबाद के दो युवकों से बाइक सवार दो बदमाश हथियार का भय दिखा साढ़े आठ लाख रुपये लूट कर पटना की ओर भाग निकले. इधर घटना के बाद जहानाबाद के काको थाना स्थित अलगना निवासी अमर कुमार ने इसकी सूचना पुनपुन पुलिस को दी. पुनपुन थानाध्यक्ष बेबी कुमारी पुलिस बल के साथ पहुंच छानबीन की. उन्होंने कई सीसीटीवी को खंगाला है. फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है. जहानाबाद के अलगना निवासी अमर कुमार पटना जगनपुरा में अक्षय कुमार से जमीन लेने के लिए एग्रीमेंट कराया था. अमर कुमार ने बताया कि अक्षय कुमार को शुक्रवार को साढ़े आठ लाख रुपये देने थे. इसी को लेकर वह घर से पैसे बैग में रख कर दोस्त निजामुद्दीनपुर के रौशन कुमार को साथ बाइक से जगनपुरा के लिए निकले थे. आरोप है कि पुनपुन डुमरी पुल से आगे बढ़ने के बाद पुनपुन अजय चौक पहुंचने के पहले बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश ओवरटेक कर बाइक रोक दिया और पिस्तौल सटा रौशन के हाथ से रकम से भरा बैग छीन भाग निकले. उसने बताया कि उस समय सड़क पर लोगों की भीड़ थी, पर किसी ने मदद नहीं की. थानाध्यक्ष बेबी कुमारी ने बताया की जहानाबाद के अमर कुमार के साथ घटना हुई है. पुलिस जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन