रास्ता विवाद में चलीं गोलियां, महिला के दोनों पैरों में लगी
Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 20 Dec 2025 12:31 AM
धनरूआ थाना क्षेत्र के बरबीघा गांव स्थित पुल के पास सड़क निर्माण को लेकर हुए रास्ता विवाद ने शुक्रवार की शाम हिंसक रूप ले लिया
मसौढ़ी . धनरूआ थाना क्षेत्र के बरबीघा गांव स्थित पुल के पास सड़क निर्माण को लेकर हुए रास्ता विवाद ने शुक्रवार की शाम हिंसक रूप ले लिया. विवाद के दौरान हुई फायरिंग में 40 वर्षीया महिला मीना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. महिला के दोनों पैरों में अलग-अलग गोलियां लगी हैं. जख्मी महिला बरबीघा गांव निवासी राम प्रवेश यादव की पत्नी है. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बरबीघा गांव में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. इस सड़क को देवदहा जाने वाली सड़क से जोड़ने के लिए संवेदक द्वारा मिट्टी भराई का काम कराया जा रहा था. इसी दौरान मीना देवी और उनके परिवार के लोगों ने रास्ते को लेकर आपत्ति जतायी. विरोध के बाद अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बकझक में बदल गयी. बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर किसी व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










