ePaper

Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे कल करेंगे बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर दी बड़ी जानकारी

Updated at : 27 Feb 2025 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे कल करेंगे बड़ा ऐलान, सोशल मीडिया पर दी बड़ी जानकारी

शिवदीप लांडे

Shivdeep Lande: पूर्व आईपीएस ऑफिसर शिवदीप लांडे अब एक बार फिर लोगों बीच में आकर अपनी बात कहेंगे. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपने चाहने वालों के लिए खुशखबरी दी है.

विज्ञापन

Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे ने 19 सितंबर 2024 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से इस्तीफा दे दिया था और अपने फेसबुक पेज पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इसकी सूचना दी थी. उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि बनी रहेगी. इस्तीफे के बाद, उन्होंने यह भी साफ किया था कि वे राजनीति में नहीं जा रहे हैं और किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है. इसके बाद वो समय-समय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से संदेश देते रहते हैं.

फिर से लोगों के बीच आयेंगे लांडे

सुपरकॉप के नाम से मशहूर पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अब एक बार फिर लोगों के सामने आकर अपनी बात कहेंगे. इसके साथ ही वह अपने अपने सोशल मीडिया से लाइव आकर जनता से जुड़ेंगे. अपने इस प्रेस वार्ता में शिवदीप लांडे किस बात का खुलासा करेंगे इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : History of Munda Tribes 7 : पड़हा राजा कैसे करते थे न्याय, कौन -कौन थे पदधारी और कब मिलती थी जिंदा गाड़ने की सजा

क्यों चर्चित हैं शिवदीप लांडे

पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे की पहचान एक तेज तर्रार और अपराधियों पर नकेल कसने वाले ऑफिसर की रही है. इन्हें लोग प्यार से रियल सिंघम कहते हैं. लांडे जब पूर्णिया के आईजी थे तब उन्होंने कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था. बिहार की जनता में में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है. यही वजह है कि उनके राजनीति में आने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो सकते हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Child Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन