बिहार में 7वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, अब बन सकेंगे बस खलासी, पदभार संभालतें ही एक्शन में आए मंत्री श्रवण कुमार
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Nov 2025 9:33 PM
श्रवण कुमार
Bihar Transport Department: परिवहन विभाग के नए मंत्री श्रवण कुमार ने पदभार संभालते ही कंडक्टर भर्ती की योग्यता घटाकर रोजगार का नया रास्ता खोल दिया है. उन्होंने सोमवार को ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बढ़ाने और बस सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए. इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी.
Bihar Transport Department: बिहार के नए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को पदभार संभालते ही अधिकारियों के साथ अहम बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने राज्य के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया. अब सरकारी बसों में कंडक्टर बनने की न्यूनतम शिक्षा योग्यता 10वीं से घटाकर 7वीं पास कर दी गई है. मंत्री ने कहा कि इससे अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. इस मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और राज्य परिवहन आयुक्त अभिषेक द्विवेदी ने उनका स्वागत किया.
चार नए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनेंगे
मंत्री ने राज्य में चार नए इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) बनाने का निर्देश दिया है. ये केंद्र बांका या भागलपुर, पूर्णिया, बेतिया और नालंदा में स्थापित किए जाएंगे. फिलहाल बिहार में सिर्फ पटना और औरंगाबाद में दो IDTR चल रहे हैं.
परिवहन व्यवस्था सुधारने के लिए निर्देश
- नए ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाए जाएं
- बस अड्डों पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएं
- सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर किया जाए
- बस स्टैंड की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया जाए
- ड्राइवरों के लिए स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा, यूनिफॉर्म और पेंशन जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं
- जर्जर और पुरानी बसों को डंप करने के बजाय जल्दी नीलाम किया जाए, ताकि नई बसें खरीदी जा सकें
सभी मुख्य रूटों पर सरकारी बसें चलेंगी
मंत्री ने कहा कि सरकार सभी बड़े रूटों पर अपनी बसें चलाने की तैयारी कर रही है, ताकि लोगों को सस्ती और सुविधाजनक यात्रा मिल सके. बैठक में अपर सचिव प्रवीण कुमार, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: फर्जी डिग्री वाले तकनीकी सहायकों की अब खैर नहीं, कैंप लगाकर सर्टिफिकेट की होगी जांच
इसे भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगी गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे, जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










