ePaper

दानापुर दियारे की सात पंचायतें जलमग्न

Updated at : 10 Aug 2024 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर दियारे की सात पंचायतें जलमग्न

पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. इससे दियारे वासियों की परेशानी बढ़ गयी है. शुक्रवार से गंगा खतरे के निशान से ढाई फुट नीचे बह रही है.

विज्ञापन

दानापुर . पिछले दो दिनों से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. इससे दियारे वासियों की परेशानी बढ़ गयी है. शुक्रवार से गंगा खतरे के निशान से ढाई फुट नीचे बह रही है. दियारा के निचले और तटवर्तीय इलाका जलमग्न हो गया है. सैकड़ों बीघे में लगी फसल डूब गयी है, जिससे किसान परेशान हैं. दियारे की सात पंचायतों के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर चुके हैं. बाढ़ प्रभावित लोगों की शिकायत है कि उन लोगों के बीच अब तक प्रशासन स्तर पर कोई राहत, बचाव कार्य शुरू नहीं किया गया है. बाढ़ नियंत्रण केंद्र के अनुसार, गंगा खतरे के निशान से ढाई फुट नीचे बह रही है. शुक्रवार को शाम में देवनानाला पर गंगा का जलस्तर 165.50 फुट रिकॉर्ड दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 168 फुट है. बाढ़ के पानी से घिरे दियारे के हेतनपुर, कासीमचक, पुरानी पानापुर, मानस व नवदियरी में सड़कों व खेतों में बाढ का पानी एक से डेढ़ फुट तक बह रहा है. सात पंचायतों के दर्जनों गांव में अब तक प्रशासन स्तर पर राहत का कार्य शुरू नहीं किया गया है. दियारे के लोगों ने बताया कि सड़कों पर एक फुट बाढ़ का पानी बह रहा है और खेतों में एक-डेढ फुट पानी बह रहा है. इससे मक्के, मंसूरी और हरी सब्जियों के फसल डूब गए हैं. संभावित बाढ़ को देखते हुए दियारावासियों रातजगा कर रहे हैं. बचाव और राहत कार्य चलाने की मांग सहायक अभियंता ने बताया कि गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. उन्होंने बताया कि इलाहाबाद व बनारस में गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है. जबकि बक्सर व मनेर में गंगा के का जलस्तर में वृद्धि हो रही है. वहीं और वृद्धि होने की संभावना है. इंद्रपुरी में सोनी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रहा है. पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव, युवा समाजसेवी सोनू यादव, वकील राय, संजय सिंह व रामभजन सिंह यादव ने सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री समेत अधिकारी से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन के साथ बचाव और राहत कार्य चलाने की मांग की है.सीओ चंदन कुमार ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन सजग है. अभी तक जिला प्रशासन की ओर से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन का आदेश नहीं आया है. बचाव और राहत कार्य चलाने की मांग सहायक अभियंता ने बताया कि गंगा के जलस्तर में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. उन्होंने बताया कि इलाहाबाद व बनारस में गंगा नदी का जलस्तर घट रहा है. जबकि बक्सर व मनेर में गंगा के का जलस्तर में वृद्धि हो रही है. वहीं और वृद्धि होने की संभावना है. इंद्रपुरी में सोनी नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रहा है. पूर्व जिला पार्षद ओम प्रकाश यादव, युवा समाजसेवी सोनू यादव, वकील राय, संजय सिंह व रामभजन सिंह यादव ने सीएम और आपदा प्रबंधन मंत्री समेत अधिकारी से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन के साथ बचाव और राहत कार्य चलाने की मांग की है.सीओ चंदन कुमार ने बताया कि संभावित बाढ़ को देखते हुए प्रशासन सजग है. अभी तक जिला प्रशासन की ओर से सरकारी स्तर पर नाव परिचालन का आदेश नहीं आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन