1 से 5 दिसंबर तक पटना के कई इलाकों में रहेगी धारा 163 लागू, बढ़ाई जाएगी पुलिस की तैनाती, क्या है वजह

Published by :Paritosh Shahi
Updated at :29 Nov 2025 7:15 AM
विज्ञापन
Patna-Dhara-163

सांकेतिक फोटो

Patna News: पटना में 1 से 5 दिसंबर तक बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र शांतिपूर्ण ढंग से चले इसलिए जिला प्रशासन ने कड़े प्रतिबंध लागू किए हैं. विधानसभा और सचिवालय क्षेत्र के आसपास धारा 144 जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं.

विज्ञापन

Patna News: 1 से 5 दिसंबर तक चलने वाले बिहार विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा परिसर और उसके आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी. इस दौरान धारा 163 प्रभावी रहेगी. पांच या उससे अधिक लोगों का इकट्ठा होना, किसी भी तरह का प्रदर्शन, नारेबाजी, विरोध-प्रदर्शन या घेराव पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि सत्र के दौरान शांति, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनी रहे.

आदेश में क्या कहा गया

प्रतिबंधित क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा रखा गया है. उत्तर दिशा में यह सीमा जू गेट नंबर–1 से शुरू होकर विश्वेश्वरैया भवन, नेहरू पथ होते हुए कोतवाली टी प्वाइंट तक फैली होगी. दक्षिण दिशा में आर ब्लॉक से लेकर रेलवे लाइन तक का इलाका प्रतिबंध क्षेत्र में आएगा. पश्चिम में चितकोहरा गोलंबर से लेकर वेटनरी कॉलेज तक सुरक्षा प्रतिबंध प्रभावी रहेगा. वहीं पूर्व दिशा में कोतवाली टी प्वाइंट से बुद्ध मार्ग और जीपीओ गोलंबर तक का क्षेत्र इस आदेश के दायरे में आएगा.

इन दिनों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाएगी, वाहनों की आवाजाही पर भी नियंत्रण रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि यह कदम विधानसभा सत्र को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने के लिए उठाया गया है.

आदेश नहीं मानने पर होगी कार्रवाई

आदेश का पालन नहीं करने वालों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के तहत कार्रवाई की जाएगी. इस अवधि में निर्धारित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक लोगों का इकट्ठा होना, रैली, धरना, जुलूस या घेराव पूरी तरह से मना है. इसके अलावा बंदूक, कारतूस, बम, चाकू, भाला, कुल्हाड़ी, कुदाल जैसे किसी भी हथियार को लेकर घूमना भी सख्त रूप से प्रतिबंधित है. बिना प्रशासन की अनुमति के लाउडस्पीकर चलाने की भी अनुमति नहीं है.

इसे भी पढ़ें: बिहार विधानसभा का पहला सत्र 1 दिसंबर से, 2 दिसंबर को अध्यक्ष का होगा चुनाव, जानें इस बार नया क्या होगा

किनको मिलेगी छूट

इस आदेश का असर ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी, पुलिसकर्मी और कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा. विधानसभा, विधान परिषद और संसद के उन सदस्यों को भी छूट दी गई है जिन्हें सदन में उपस्थित होना है. इसके अलावा विधानसभा और विधान परिषद में तैनात कर्मचारी भी इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगे.

जिनके पास विधानसभा या परिषद सचिवालय का ऑफिसियल पास होगा, वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश कर सकेंगे. सरकारी वाहनों और उन गाड़ियों पर भी रोक नहीं होगी, जिन्हें विधानसभा या विधान परिषद की ओर से पास जारी किया गया है. यह पूरा आदेश 1 दिसंबर से लागू होगा और 5 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन