स्कूलों में लौटी रौनक, परीक्षा की तैयारी हुई शुरू
Published by : AMBER MD Updated At : 06 Oct 2025 6:44 PM
विज्ञापन
छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 95 प्रतिशत के करीब रही.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
शहर के निजी स्कूलों में दुर्गा पूजा की आठ दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को रौनक लौटी. छुट्टी के बाद पहले दिन स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति 95 प्रतिशत के करीब रही. शहर के विभिन्न स्कूलों में पहले दिन बच्चों को दिये गये होमवर्क की जांच की गयी. इसके साथ ही परीक्षा के दृष्टिकोण से तैयार किये गये सिलेबस से बच्चों को अवगत कराया गया. वहीं कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूलों में तैयारी शुरू कर दी गयी. पहले दिन विद्यार्थियों को सीबीएसइ की ओर से जारी किये गये सैंपल पेपर के आधार पर विद्यार्थियों की तैयारी शुरू की गयी. सैंपल पेपर में दिये गये योग्यता आधारित प्रश्न हल करने की प्रैक्टिस विद्यार्थियों को करायी गयी. इसके साथ ही बचे हुए सिलेबस को नवंबर माह तक पूरा करने के लिए तैयार किये गये पैटर्न की जानकारी दी गयी. नवंबर से विद्यार्थियों को सैंपल पेपर से रेगुलर अभ्यास कराने के साथ ही पढ़ाये गये टॉपिक को रिवाइज कराया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










