सड़क दुर्घटना में स्कूल ड्राइवर की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में स्कूल ड्राइवर की हुई मौत

patna news: मनेर. बुधवार को लोदीपुर बाजार के पास एनएच 30 पर एक ऑटो के पलटने से एक स्कूल के ड्राइवर की मौत हो गयी.

विज्ञापन

मनेर. बुधवार को लोदीपुर बाजार के पास एनएच 30 पर एक ऑटो के पलटने से एक स्कूल के ड्राइवर की मौत हो गयी. मौत की घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों व परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर यातायात जाम कर विरोध जताया. बताया जाता है कि मोलानीपुर गांव निवासी चंद्रिका सिंह का 55 वर्षीय पुत्र एक स्कूल ड्राइवर सुनील कुमार प्रतिदिन की तरह सुबह ऑटो से सगुना मोड़, दानापुर स्थित निजी स्कूल में जा रहे थे. इसी दौरान नोसिखुए चालक के कारण लोदीपुर बाजार के पास ऑटो पलट गया. जिसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी हालत में परिजन अस्पताल ले गये, लेकिन उनकी मौत हो गयी. इसके बाद आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने मोलानीपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तीस पर सुबह करीब दस बजे राजमार्ग पर शव को रख सड़क जाम कर दिया.

नौसिखिए चालक पर कार्रवाई की मांग की. करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. सूचना के बाद पहुंची मनेर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया.

विधवा की सोन नदी में डूबने से गयी जान

बिहटा. थाना क्षेत्र अंतर्गत बिंदौल गांव में 25 वर्षीय महिला गुड़िया कुमारी की सोन नदी में डूबने से मौत हो गयी. गुड़िया बीते तीन वर्षों से अपने मायके में रह रही थी. उसके पति की मौत पहले ही एक सड़क दुर्घटना में हो चुकी थी. परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह वह घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान सोन नदी किनारे उसकी चप्पल मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद ली. सूचना मिलने पर बिहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन