ePaper

Bihar Train: दिल्ली जाने वालों के लिए अलर्ट! विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का बदला शेड्यूल, जानें नया टाइम-टेबल

Updated at : 04 May 2025 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Train News|

Bihar Train

Bihar Train: रविवार को भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर सीमित ऊंचाई वाली सबवे (एलएचएस) के निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने सात घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ के मार्ग बदले जाएंगे और यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Bihar Train: रविवार को भागलपुर-जमालपुर-किऊल रेलखंड पर यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. रेलवे इस दिन नाथनगर-अकबरनगर और सुल्तानगंज-गनगनिया के बीच दो स्थानों पर सीमित ऊंचाई वाली सबवे (LHS) का निर्माण कार्य करेगा. जिसकी वजह से इस रेलखंड पर सुबह 9:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक कुल सात घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा, जिससे अप और डाउन दोनों दिशा में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप रहेगा.

यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

पूर्व रेलवे के सीपीआरओ डिप्ती माय दत्ता ने बताया कि इस ब्लॉक के दौरान दर्जनों ट्रेनों को रद्द किया गया है, कई का मार्ग बदला गया है, जबकि कुछ ट्रेनें बीच रास्ते से ही लौटा दी जाएंगी. इसका सीधा असर भागलपुर, जमालपुर, मुंगेर, लखीसराय और पटना के यात्रियों पर पड़ेगा, जिन्हें सड़क मार्ग की ओर रुख करना होगा.

इन ट्रेनों का शेड्यूल बदला गया

  • विक्रमशिला एक्सप्रेस (भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल) अब सुबह 11:55 की बजाय शाम 4:15 बजे चलेगी.
  • भागलपुर-मुजफ्फरपुर इंटरसिटी (13419) दोपहर 2:05 के बजाय शाम 4:25 बजे रवाना होगी.
  • जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर (53408) दोपहर 2:08 की जगह शाम 4:08 बजे चलेगी.

रद्द की गई ट्रेनें

  • 73430 जमालपुर-भागलपुर पैसेंजर
  • 73429 भागलपुर-जमालपुर पैसेंजर
  • 63423 जमालपुर-किऊल पैसेंजर
  • 63424 किऊल-जमालपुर पैसेंजर

मार्ग बदली ट्रेन

पटना-दुमका एक्सप्रेस (13334) अब किऊल-झाझा-जसीडीह-देवघर होकर चलेगी.

बीच रास्ते से लौटेंगी ये ट्रेनें

  • 13409-10 मालदा-किऊल इंटरसिटी भागलपुर से लौटेगी.
  • 13242-41 बांका-राजेंद्रनगर इंटरसिटी 3 मई को सिर्फ किऊल तक जाएगी, जबकि 4 मई को किऊल से राजेंद्रनगर के लिए रवाना होगी.
  • 63431 साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर भागलपुर से लौटेगी, जबकि 63432 जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर केवल जमालपुर तक ही जाएगी.

नियंत्रित होकर चलेंगी ये ट्रेनें

  • 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस दानापुर में 60 मिनट तक रोकी जाएगी.
  • 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर 90 मिनट तक नियंत्रित होकर चलेगी.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है और आवश्यक यात्रा से पहले अपडेट लेकर ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी है.

Also Read: IPL की तर्ज पर बिहार में शुरू होगा BPL, छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी!

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन