BPL 2025: IPL की तर्ज पर बिहार में शुरू होगा BPL, छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी!

bpl 2025
BPL 2025: बिहार में क्रिकेट को एक नया आयाम देने की तैयारी जोरों पर है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन आईपीएल की तर्ज पर पहली बार बिहार प्रीमियर लीग (BPL) का आयोजन करने जा रहा है. जिसमें टी20 फॉर्मेट में 6 टीमें आमने-सामने होंगी. टूर्नामेंट जल्द ही पटना में खेला जाएगा.
BPL 2025: इन दिनों देशभर में आईपीएल का खुमार सर चढ़कर बोल रहा है और उसी रोमांच को अब बिहार भी जीने जा रहा है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) इस बार आईपीएल की तर्ज पर बिहार प्रीमियर लीग (BPL) के आयोजन की तैयारी कर रहा है. यह टूर्नामेंट जल्द ही पटना में खेला जाएगा, जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी. सभी मुकाबले टी20 फॉर्मेट में होंगे और मैचों का सीधा प्रसारण जिओ सिनेमा पर किया जा सकता है.
वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सभी की निगाहें
बीपीएल का यह संस्करण खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें बिहार के रणजी और अन्य फॉर्मेट में खेल चुके खिलाड़ी भाग लेंगे. क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें विशेष रूप से बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने हाल ही में शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. हालांकि, उनकी भागीदारी उनकी उपलब्धता और अन्य पहलुओं पर निर्भर करेगी.
शहर के नाम पर बनेंगी टीमें
बीपीएल के लिए आईपीएल की तरह ही खिलाड़ियों की नीलामी (ऑक्शन) होगी और फ्रेंचाइज़ी आधारित टीमें बनाई जाएंगी. हर टीम का नाम बिहार के किसी प्रमुख शहर के नाम पर होगा, जैसे पटना, गया, मुजफ्फरपुर आदि. टीमों के नाम की अंतिम मंजूरी बीपीएल की गवर्निंग काउंसिल देगी.
फ्रेंचाइज़ी पार्टनर बनने का मौका
बीसीए ने इच्छुक संस्थानों और व्यक्तियों से फ्रेंचाइज़ी पार्टनर बनने के लिए रुचि पत्र (EOI) आमंत्रित किए हैं. बोली की न्यूनतम राशि 5 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष तय की गई है और आवेदक का टर्नओवर प्रस्तावित राशि का तीन गुना होना अनिवार्य है. चयनित फ्रेंचाइज़ी को अनुबंध के समय 50 प्रतिशत, टूर्नामेंट शुरू होने से तीन दिन पहले 25 प्रतिशत, और फाइनल से एक सप्ताह पहले शेष 25 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा. इसके साथ ही 50 लाख रुपये की ब्याज मुक्त सुरक्षा राशि भी जमा करनी होगी, जिसे टूर्नामेंट समाप्त होने के 45 दिन बाद वापस किया जाएगा.
रुचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 मई, शाम 5 बजे तय की गई है. आवेदन info.bpl@biharcricketassociation.com पर ईमेल के माध्यम से भेजे जा सकते हैं. चयनित आवेदकों की घोषणा 7 दिनों के भीतर कर दी जाएगी.
2021 में पहली बार हुआ था बिहार क्रिकेट लीग का आयोजन
गौरतलब है कि 2021 में पहली बार बिहार क्रिकेट लीग (BCL) का आयोजन हुआ था, जिसे 29 देशों में लाइव देखा गया और लगभग 60 लाख दर्शकों ने इसका आनंद लिया था. इस बार बीसीए ने बीपीएल के रूप में उस सफलता को दोहराने का मन बना लिया है. बिहार में क्रिकेट के चाहने वालों के लिए यह गर्मी का मौसम बेहद रोमांचक होने वाला है.
Also Read: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जाति जनगणना को लेकर कर दी ये बड़ी मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










