ePaper

Sawan 2024: सिंहेश्वर में शिव भक्तों का सैलाव, गरीबनाथ के आगे एक किमी लंबी कतार

Updated at : 22 Jul 2024 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
Shravani Festival 2025

garibnath temple

Sawan 2024: मधेपुरा का सिंहेश्वर धाम हो या मधुबनी का माधेश्वर धाम, दरभंगा का कुशेश्वरधाम हो या मुजफ्फरपुर का गरीबनाथ महादेव, हर शिवालय में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है.

विज्ञापन

Sawan 2024: पटना. आज से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है. 22 जुलाई को सावन की पहली सोमवारी है. बिहार के तमाम शिवालयों में भक्तों का देर रात से ही तांता लगा हुआ है. मधेपुरा का सिंहेश्वर धाम हो या मधुबनी का माधेश्वर धाम, दरभंगा का कुशेश्वरधाम हो या मुजफ्फरपुर का गरीबनाथ महादेव, हर शिवालय में जल चढ़ाने के लिए भक्तों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है. इस साल सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही समाप्त हो रहा है. पूरे एक महीने में पांच सोमवारी पड़ रहा है. राजधानी पटना की बात करें तो यहां भी शिवालय में बाबा भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए भक्त सुबह से ही अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

देर रात से ही भक्तों की लग गयी कतार

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में देर रात से जन भक्तों का सैलाव उमड़ पड़ा है. सुबह सात बजे तक 50 हजार लोग कतार में आ चुके थे. सावन की पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ की मंदिर में देर रात से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. यहां कांवरिया 87 किलोमीटर दूर से जलाभिषेक करने आए हैं. सुबह आठ बजे तक 25 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा गरीबनाथ के मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक कर दिए हैं. मुजफ्फरपुर के गरीब स्थान मंदिर को बाबाधाम जैसा दर्जा है. बाबा गरीबनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विनय पाठक हैं.

हर हर महादेव की ध्वनी से खुला गर्भगृह का पट

मधेपुरा स्थित बाबा भोले की नगरी सिंहेश्वर धाम में पहली सोमवारी को अहले सुबह से अब तक करीब लाखों भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं का रविवार देर रात से ही छोटी-बड़ी गाड़ियां भर-भर कर आना शुरू हो गया था. भीड़ ज्यादा होने की आशंका को देखते हुए पंक्तिबद्ध श्रद्धालुओं के लिए बाबा के गर्भ गृह के पट लगभग दो बजे ही खोल दिए गए. पट खुलने से पहले और पट खुलने के बाद बोल बम और हर हर महादेव की ध्वनि से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा.

Also Read : Shiv Chalisa: जय गिरिजा पति दीन दयाला, सदा करत सन्तन प्रतिपाल… हर सोमवार को शिव चालीसा पाठ करने से प्रसन्न होते हैं महादेव

Also Read: PHOTOS: सुल्तानगंज में पहली सोमवारी को उमड़े शिवभक्त, देखिए श्रावणी मेले में गंगा घाट का विहंगम नजारा….

महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक

बाबा मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. दूर-दराज और कई स्थानीय श्रद्धालु बाबा मंदिर पहुंचने के साथ ही शिवगंगा में डुबकी लगा कर पूजा-अर्चना करने में जुटे रहे, जबकि कई श्रद्धालुओं ने स्थानीय पुजारी द्वारा जल-फूल का संकल्प करा कर पूजा-अर्चना करवाई. पूजा के दौरान श्रद्धालु नंदी भगवान से आशीर्वाद मांगने से नहीं चूके. गर्भ गृह के पट खुलने के बाद से सुबह लगभग सात बजे तक महिला श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा रही. हालांकि भीड़ नियंत्रण में रही.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन