Samrat Choudhary: 'वो बाबा-ब्रह्मचारी हैं और मैं राजनीतिक कार्यकर्ता, माफियाओं को चुन-चुनकर जेल में बंद करेंगे', सम्राट चौधरी एक्शन में
Published by : Preeti Dayal Updated At : 13 Dec 2025 9:12 AM
गृह मंत्री सम्राट चौधरी
Samrat Choudhary: गृह मंत्री सम्राट चौधरी लगातार एक्शन मोड में हैं. एक के बाद एक बुलडोजर एक्शन हो रहे. इसके साथ ही अपराधियों का एनकाउंटर भी किया जा रहा. इसी कड़ी में सम्राट चौधरी ने साफ कह दिया है कि माफियाओं को चुन-चुनकर जेल में बंद करना है.
Samrat Choudhary: गृह मंत्री का पद संभालते ही सम्राट चौधरी बिहार से अपराधियों के सफाया पर बयान देते हुए दिख रहे हैं. इस बीच उन्होंने सरकार की नयी रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि गुंडा बैंक और सूदखोरी पर भी अब शिकंजा कसा जायेगा. सूद पर मनमाना ब्याज वसूली बंद होगी. उन्होंने कहा, जिनके खिलाफ केस चलाना है उन पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए स्पीडी ट्रायल होगा. तीन से छह महीने में फैसला होगा और दोषी पाये गये अपराधी सीधा जेल जायेंगे.
माफियाओं को जेल भेजने की कही बात
गृह मंत्रालय मिलने पर पूछे गये सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि गृह मंत्रालय का कोई हाय तौबा नहीं है. बिहार में पहले भी मोदी जी और नीतीश जी का सुशासन था और आज भी है. नीतीश जी का अधूरा काम मुझे पूरा करना है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ही सारे विभागों के मालिक होते हैं. उन्होंने मुझे गृह मंत्री के तौर पर काम करने का दायित्व दिया है. माफियाओं को चुन चुनकर जेल में बंद करना है.
बिहार में यूपी मॉडल पर क्या बोले?
इसके साथ ही बुलडोजर एक्शन पर गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार का सुशासन है. उनकी बिना सहमति के एक पता नहीं हिल सकता. मुख्यमंत्री लगातार इस पर कार्रवाई करते रहे हैं. किसी के खिलाफ बुलडोजर चलता है तो वह कोर्ट के आदेश पर होता है, हम उसमें सहयोग करते हैं. यूपी से तुलना करने पर सम्राट चौधरी ने कहा, वो बाबा हैं, ब्रह्मचारी हैं, संत हैं. मैं राजनीतिक कार्यकर्ता हूं. बिहार में मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा.
आम लोगों को गृह मंत्री ने दिलाया भरोसा
इस दौरान सम्राट चौधरी ने आम लोगों को भरोसा भी दिलाया. उन्होंने कहा, जनता ने हम पर भरोसा जताया है, हम उस पर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं. स्कूलों, कॉलेजों को सुरक्षा देना है. जेलों के अंदर छापे पड़ रहे हैं. ज्यादातर अपराध जेल से हो रहे हैं. सीसीटीवी से पूरी मॉनिटरिंग करवायेंगे. गांवों में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था करायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










