प्रशिक्षण न लेने वाले शिक्षकों की वेतन वृद्धि पर होगी रोक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jun 2024 12:51 AM
शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, समग्र एवं स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को आदेश दिए
संवाददाता, पटना शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी, समग्र एवं स्थापना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को दो टूक आदेश दिए हैं कि वैसे शिक्षक जिन्होंने 3 जुलाई 2023 से अभी तक किसी भी स्तर का प्रशिक्षण नहीं लिया है, को चिन्हित कर 30 जून तक प्रशिक्षण पूरा करा लें. अन्यथा की स्थिति में वैसे सभी शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के निर्देश दिये जाते हैं. यह रोक उनके प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद निर्धारित तिथि से फिर देय होगी. अपर मुख्य सचिव सिद्धार्थ ने अपने आदेश में कहा है कि वैसे शिक्षक / शिक्षिका / प्रभारी प्रधानाध्यापक / प्रधानाध्यापक , जिन्होंने प्रतिनियुक्ति के बाद भी किसी भी स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है,उन्हें भी 30 जून तक प्रशिक्षण पूरा करा लिया जाये. ऐसा नहीं हुआ तो उनकी भी वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक रहेगी. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक व्यावसायिक विकास योजना के तहत शिक्षकों के व्यावसायिक विकास के लिए राज्य के सरकारी विद्यालयों में में कार्यरत सभी शिक्षकों को सेवाकालीन / आरंभिक आवासीय प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है. राज्य के सरकारी प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण तीन जुलाइ्र 2023 से संचालित है. इसमें लगभग छह लाख शिक्षकों ने विभिन्न स्तर का प्रशिक्षण हासिल किया है. इसके बाद भी कई ऐसे शिक्षक हैं, जिन्होंने अभी तक इस आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग नहीं लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










