65 हजार किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों की हागी अब एप से निगरानी, सीएम ने किया एप को जारी

Updated at : 20 Dec 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
65 हजार किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों की हागी अब एप से निगरानी, सीएम ने किया एप को जारी

राज्य की 65 हजार किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब एप से की जायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ग्रामीण सड़कों को लेकर जनता से मिलने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान का ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया है.

विज्ञापन

ग्रामीण सड़कों को लेकर जनता से मिलने वाली शिकायतों का करें त्वरित समाधान: सीएम – मुख्यमंत्री ने ””””हमारा बिहार, हमारी सड़क”””” मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण संवाददाता, पटना राज्य की 65 हजार किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों की निगरानी अब एप से की जायेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को ग्रामीण सड़कों को लेकर जनता से मिलने वाली शिकायतों के त्वरित समाधान का ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया है. इससे पहले उन्होंने एक अणे मार्ग स्थित ””””संकल्प”””” से ””””हमारा बिहार, हमारी सड़क”””” मोबाइल एप का लोकार्पण किया. साथ ही कहा कि इस अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और जनता की भागीदारी से बुनियादी ढांचे के विकास में भी तेजी आयेगी. उन्होंने सभी सड़कों को मेंटेन रखने और समस्याओं का समाधान करने के लिये लगातार मॉनीटरिंग करते रहने का अधिकारियों और अभियंताओं को निर्देश दिया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया. ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत इस एंड्रॉयड आधारित मोबाइल एप का निर्माण किया गया है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने ””””हमारा बिहार, हमारी सड़क”””” मोबाइल एप की कार्य पद्धति के बारे में विस्तृत जानकारी दी. ””””हमारा बिहार, हमारी सड़क”””” मोबाइल एप के माध्यम से आमजन अब सड़कों की खराब स्थिति जैसे गड्ढे, क्षतिग्रस्त किनारे और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट विभाग को कर सकेंगे. यह ऐप पूरे राज्य में उपलब्ध होगा और लोगों को आसानी से सड़क संबंधी समस्याओं को साझा करने का एक प्लेटफॉर्म इसके माध्यम से मिल सकेगा. एप पर किसी भी सड़क की खराब स्थिति का विवरण और उसकी तस्वीरें अपलोड की जा सकेंगी. मोबाइल एप निर्मित करने का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की देखभाल और रखरखाव में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना है. एप पर मौजूद होगी मेंटेनेंस अवधि वाली 65 हजार किमी लंबाई की ग्रामीण सड़कें यह एप राज्य के सभी प्रखंडों के मेंटेनेंस अवधि वाली 65 हजार किमी ग्रामीण सड़कों की सूची प्रदान करेगा. उपयोगकर्ता अपने प्रखंड की सड़क का चयन कर सकते हैं और गड्ढों या अन्य समस्याओं की रिपोर्ट फोटो के साथ दे सकते हैं. ””””हमारा बिहार , हमारी सड़क”””” एप के माध्यम शिकायत दर्ज करने के बाद, संबंधित अधिकारी के द्वारा उस समस्या को तय समय -सीमा में हल किया जायेगा और समस्या समाधान की स्थिति को भी एप के माध्यम से अपडेट किया जायेगा. एक बार समस्या हल हो जाने के बाद, संबंधित अधिकारी फिर से मरम्मत स्थल की तस्वीर अपलोड करेंगे. इससे ग्रामीण सड़कों के अनुरक्षण और रखरखाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी. यह एप नागरिकों और सरकार के बीच सीधे संवाद को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है. ””””हमारा बिहार , हमारी सड़क”””” ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध होगा. इसे डाउनलोड कर नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं और बिहार की सड़कों को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं. ये रहे मौजूद कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव भगवत राम, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता प्रमुख श्रीप्रकाश सहित ग्रमीण कार्य विभाग के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन