विद्यालयों की साफ सफाई के लिए 162 करोड़ स्वीकृत

Updated at : 09 May 2024 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालयों की साफ सफाई के लिए 162 करोड़ स्वीकृत

शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की साफ सफाई के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 162 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं.

विज्ञापन

– चालू वित्तीय वर्ष के लिए शिक्षा विभाग ने जारी की धनराशि

संवाददाता,पटना

शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की साफ सफाई के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 162 करोड़ रुपये स्वीकृत किये हैं. इस राशि से सभी सरकारी विद्यालयों में अधिकतम 26 सफाई की जा सकेगी. शिक्षा विभाग ने इस संबंध में जरूरी गाइडलाइन पहले ही तय कर दी है. विद्यालयों में साफ सफाई का जिम्मा आउट सोर्स की गयी हाउस कंपनी के जरिये करायी जा रही है. इन एजेंसियों को साफ सफाई के लिए आवश्यकतानुसार विभिन्न सामग्री भी उपलब्ध करायी जाती है. फिलहाल वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राथमिक और मध्य स्कूलों की सफाई के लिए 151 करोड़ और माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए 11 करोड़ की राशि मंजूर की गयी है.

शिक्षा विभाग का आकलन है कि एजेंसी के भुगतान में जानबूझकर विलंब किया जाता है. लिहाजा भुगतान के संदर्भ में विभाग जिला शिक्षा पदाधिकारियों से अपेक्षा करता है कि हाउस कीपिंग एजेंसी को भुगतान अगले महीने के प्रथम सप्ताह में कर दिया जाये. साथ ही हाउसकीपिंग एजेंसी को यह पता होना चाहिए कि उनकी तरफ से जिन सफाई कर्मियों की सेवा ली गयी है, वे महीने के अंतिम कार्य अवधि को अपने वित्तीय स्रोत से भुगतान कर दें. साफ -सफाई के संबंध में शिक्षा विभाग की शर्तों का पालन न करने वाली एजेंसी को प्रधानाध्यापक या प्राचार्य की अनुशंसा पर काली सूची में डाल दिया जाये. साथ ही उस पर आर्थिक दंड लगाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन