ePaper

जिला निरीक्षण भवन सहित पटना साहिब भवन के कमरे और डॉरमेटरी हुए महंगे

Updated at : 18 Nov 2024 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
जिला निरीक्षण भवन सहित पटना साहिब भवन के कमरे और डॉरमेटरी हुए महंगे

राज्य में जिला निरीक्षण भवन सहित पटना साहिब भवन के कमरे और डॉरमेटरी अब महंगे हो गये हैं. किराये की तीन श्रेणी निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन

जिला निरीक्षण भवन सहित पटना साहिब भवन के कमरे और डॉरमेटरी हुए महंगे

संवाददाता, पटना

राज्य में जिला निरीक्षण भवन सहित पटना साहिब भवन के कमरे और डॉरमेटरी अब महंगे हो गये हैं. किराये की तीन श्रेणी निर्धारित की गयी है. इनमें सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति, निजी काम से सरकारी व्यक्ति और अन्य सभी मामलों के लिए किराया तय किया गया है. यदि पटना साहिब भवन के कमरों में सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति रुकते हैं तो उनकी अपेक्षा अन्य सभी मामलों के लिए तय किराया चौगुना से छह गुना तय किया गया है. वहीं सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति के रुकने की अपेक्षा निजी काम से सरकारी व्यक्ति को रुकने के लिए अपेक्षा दोगुना किराया देना होगा. इन कमरों की बुकिंग www.bcdbooking.bihar.gov.in ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से हो सकती है. बुकिंग की पुष्टि एसएमएस या ईमेल के माध्यम से की जायेगी.

सूत्रों के अनुसार भवन निर्माण विभाग के तहत पटना साहिब के पटना साहिब भवन के कमरे का किराया सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति या सिख श्रद्धालु के लिए 250 रुपये प्रतिदिन है. वहीं डॉरमेटरी का किराया 100 रुपये है. निजी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए कमरे का किराया 500 रुपये और डॉरमेटरी का दो सौ रुपये है. वहीं अन्य सभी मामलों में कमरे का किराया प्रतिदिन 1500 रुपये और डॉरमेटरी का तीन सौ रुपये रखा गया है. इसके अलावा हॉल और परिसर के बाहर खुली जगह की बुकिंग के अलग-अलग श्रेणियों का अलग-अलग किराया तय किया गया है.

जिला निरीक्षण भवनों का किराया

इसी तरह भवन निर्माण विभाग ने जिला निरीक्षण भवनों में एसी कमरे का किराया सरकारी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए 250 रुपये और नॉन एसी कमरे का 100 रुपये किराया निर्धारित किया है. निजी काम से सरकारी व्यक्ति के लिए एसी कमरे का 500 रुपये और नॉन एसी कमरे के लिए दो सौ रुपये तय किया गया है. अन्य सभी मामलों के लिए एसी कमरे का एक हजार और नॉन एसी कमरे का किराया पांच सौ रुपये तय किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन