मनेर के रोहित ने अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय में किया शोध प्रस्तुत

Published by : MAHESH KUMAR Updated At : 09 Nov 2025 12:32 AM

विज्ञापन

. मनेर बाजार स्थित सिनेमा हॉल मोड़ निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सह किसान नेता विनय कृष्ण के बड़े सुपुत्र रोहित सिंह ने उत्तरपूर्वी अमेरिका के बोस्टन शहर में दुनिया भर के मानिंद वैज्ञानिकों व शिक्षाविदों के समक्ष नवीकरणीय ऊर्जा पर शोध प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

मनेर. मनेर बाजार स्थित सिनेमा हॉल मोड़ निवासी वरिष्ठ समाजसेवी सह किसान नेता विनय कृष्ण के बड़े सुपुत्र रोहित सिंह ने उत्तरपूर्वी अमेरिका के बोस्टन शहर में दुनिया भर के मानिंद वैज्ञानिकों व शिक्षाविदों के समक्ष नवीकरणीय ऊर्जा पर शोध प्रस्तुत किया. विदित हो कि श्री रोहित वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से पीएचडी कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र से एमटेक भी किया है. इनकी स्कूली शिक्षा रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ, देवघर से हुई है. पिछले वर्ष भी लंदन के विश्व सम्मलेन में उन्होंने अपना शोध प्रस्तुत किया था. इस उपलब्धि पर मनेर के शिक्षाविदों, समाजसेवकों व अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By MAHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन