ePaper

Road Accident : बिहार में सड़क हादसा, बक्सर में ट्रेलर और टेम्पो में टक्कर में 2 की मौत

Updated at : 28 May 2025 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

Bihar News (सांकेतिक फोटो)

Road Accident : बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर की जोरदार टक्कर में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

विज्ञापन

Road Accident: बक्सर. बिहार के बक्सर भीषण सड़क दुर्घटना घटी है. यहां टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर हुई है. घटना में दो लोगों की मौत हुई है. पूरा मामला बक्सर के राजपुर का है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है. जानकारी अनुसार बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास एक टेम्पो और बालू लदे ट्रेलर की जोरदार टक्कर में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, वहीं 5 गंभीर रुप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दो की मौत, 5 घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब सवारी से भरा एक टेम्पो तेज गति से जा रहा था और सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही राजपुर थाने की पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है. वहीं स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं तथा घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. फिलहाल पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. मृतकों और घायलों के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन