ePaper

राजद के विवादित पोस्ट पर मचा हंगामा, भाजपा ने आयोग से की शिकायत

Updated at : 11 Nov 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के विवादित पोस्ट पर मचा हंगामा, भाजपा ने आयोग से की शिकायत

भाजपा ने राजद पर चुनाव आचार संहिता और चुनावी कानून के उल्लंघन कर एनडीए दलों के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

राजद के आधिकारिक फेसबुक पेज से एनडीए दलों के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप . चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग

संवाददाता, पटना

भाजपा ने राजद पर चुनाव आचार संहिता और चुनावी कानून के उल्लंघन कर एनडीए दलों के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में भाजपा इलेक्शन कमीशन को-आर्डिनेशन विभाग के संयोजक विंध्याचल राय ने मुख्य चुनाव अधिकारी (बिहार) को आवेदन दिया है. शिकायत में कहा गया है कि राजद के पेज पर भाजपा और लोजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जदयू समर्थित मतदाताओं को वोट देने से रोकने और जदयू कार्यकर्ताओं पर भाजपा के खिलाफ मतदान रोकने संबंधी भ्रामक व झूठा पोस्ट किया गया है. शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पोस्ट पूरी तरह फर्जी है, और उसका उद्देश्य एनडीए के घटक दलों में अविश्वास और विवाद पैदा करना है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस तरह की पोस्टिंग से मतदाताओं में भ्रम फ़ैल सकता है और चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है. शिकायतकर्ता ने चुनाव आयोग से मांग की है कि ऐसे झूठे और भ्रामक प्रचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा चुनावी माहौल में पारदर्शिता बनाये रखी जाए.

पोस्ट में एनडीए में फूट की बात

भाजपा इलेक्शन कमीशन को-आर्डिनेशन विभाग के संयोजक विंध्याचल राय ने मुख्य चुनाव अधिकारी (बिहार) को दिए आवेदन में जिस पोस्ट का जिक्र किया है उसमें विवादित बात कही गयी है. पोस्ट में दावा किया गया है कि जिन सीट पर जदयू का उम्मीदवार है, उसे भाजपा- लोजपा समर्थक वोट नहीं कर रहे हैं. जहां भाजपा या लोजपा आर उम्मीदवार हैं उसे जदयू समर्थकों का वोट नहीं मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DURGESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DURGESH KUMAR

DURGESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन