RJD Poster: एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकी… तेजस्वी की पार्टी ने लगाया दमदार पोस्टर
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 May 2025 2:30 PM
RJD Poster: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देने के बाद भारतीय सेना की जमकर तारीफ हो रही है. पक्ष हो या विपक्ष तमाम राजनीतिक नेताओं की ओर से भारतीय सेना को सलाम किया जा रहा. ऐसे में आरजेडी की ओर से एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें भारतीय सेना को बधाइयां दी गई.
RJD Poster: भारतीय सेना की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया गया. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष तमाम राजनीतिक नेताओं की ओर से जमकर बधाइयां भारतीय सेना को दी जा रही है. ऐसे में बात करें बिहार की तो, आरजेडी की ओर से जमकर तारीफ की जा रही है. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से एक पोस्टर शेयर किया गया है, जिसके जरिये भारतीय सेना को बधाई दी जा रही है.
9 आतंकी अड्डों को उड़ा सकती है एक चुटकी सिंदूर…
आरजेडी के द्वारा जारी किए गए पोस्टर पर नजर डालें तो, उस पर लिखा गया है कि, ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो पाकी… 9 आतंकी अड्डों को उड़ा सकती है एक चुटकी सिंदूर… तुम्हारे घर में घुसकर तुम्हें तबाह कर सकती है एक चुटकी सिंदूर… POK छीन सकती है एक चुटकी सिंदूर…’ इसके साथ ही आगे तारीफ करते हुए लिखा कि, ‘हिंद सेना जिंदाबाद…जिंदाबाद… जय हिन्द…जय सेना…’
भारतीय सेना को लख-लख बधाइयां…
बता दें कि, इस पोस्टर के अलावा एक और पोस्टर शेयर किया गया. जिसमें लिखा गया कि, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर भारतीय सेना को लख-लख बधाइयां.’ आगे तेजस्वी यादव की फोटो के बगल में यह भी लिखा कि, ‘भारतीय सेना ने हर बार माताओं की कोख, बहनों की कलाई और उनके सिंदूर की रक्षा की है. हमें भारतीय सेना पर गर्व है.’ इस तरह से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से भारतीय सेना की जमकर तारीफ के साथ खूब बधाइयां दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










