बिहार चुनाव में आए रिजल्ट का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, हार को चुनौती दे रहे कई प्रत्याशी

Updated at : 09 Jan 2021 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार चुनाव में आए रिजल्ट का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, हार को चुनौती दे रहे कई प्रत्याशी

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब चुनाव में पराजित कई उम्मीदवारों ने पटना हाईकोर्ट की शरण ली है. इन उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विजयी उम्मीदवारों के चुनाव को चुनौती दी है. याचिका दायर करने वालों में कई अलग-अलग दलों के नेता शामिल हैं. सभी ने कई अलग-अलग दलीलों के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, याचिका दायर करने वालों में भाजपा, कांग्रेस, राजद सहित कई अन्य दलों के भी प्रत्याशी शामिल हैं. वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अदालत की शरण ली है.

इनमें प्रमुख नाम बरबीघा के कांग्रेस प्रत्याशी गजानन शाही, झाझा के राजद उम्मीदवार राजेन्द्र प्रसाद, बैकुंठपुर से भाजपा उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी परिहार विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी रितु कुमार शामिल हैं.

Also Read: सीएम नीतीश ने कहा- भाजपा के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देर, बीजेपी का आया यह रिएक्शन…

जानकारी के अनुसार, अब तक तीस से ज्यादा चुनाव याचिकाएं दायर की गई हैं. गौरतलब है कि विधानसभा, लोकसभा व राज्यसभा के चुनाव को चुनौती हाईकोर्ट में ही दी जा सकती हैं. चुनाव संपन्न होने के बाद कोर्ट से इस संबंध में नोटिस जारी कर सूचना प्रकाशित किया जाता है. बता दें कि चुनाव याचिका दाखिल करने की प्रक्रिया अन्य सामान्य याचिका से थोड़ी अलग होती है.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन