महिला संवाद से राजद को चिढ़ : उमेश

Updated:
विज्ञापन
महिला संवाद से राजद को चिढ़ : उमेश

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि राजद की महिलाओं के प्रति सोच हमेशा नकारात्मक रही है.

विज्ञापन

पटना. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि राजद की महिलाओं के प्रति सोच हमेशा नकारात्मक रही है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम पर की गयी अनर्गल टिप्पणी उनकी संकीर्ण मानसिकता का स्पष्ट प्रमाण है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार पर भ्रष्टाचार और अवैध संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप लगे, जो न्यायालय में सिद्ध भी हुए. ऐसे में जब वही लोग ‘महिला संवाद’ जैसे जागरूकता और सशक्तीकरण कार्यक्रमों को सरकारी धन का दुरुपयोग ठहराने का प्रयास करते हैं. यह राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होता है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव को नीतीश सरकार पर बेबुनियाद सवाल उठाने से पहले अपने माता-पिता के शासनकाल के राजनीतिक इतिहास को अवश्य याद करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन