दलितों-पिछड़ों के लिए खतरा हैं राजद-कांग्रेस : राजीव रंजन

Updated at : 20 May 2024 12:40 AM (IST)
विज्ञापन
दलितों-पिछड़ों के लिए खतरा हैं राजद-कांग्रेस : राजीव रंजन

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने रविवार को कहा है कि राजद और कांग्रेस जैसे परिवारवादी दल दलितों-पिछड़ों व अतिपिछड़ों के लिए खतरा हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने रविवार को कहा है कि राजद और कांग्रेस जैसे परिवारवादी दल दलितों-पिछड़ों व अतिपिछड़ों के लिए खतरा हैं. नमो-नीतीश राज में दलितों-पिछड़ों व अतिपिछड़ों के हुए सशक्तीकरण से सबसे ज्यादा कष्ट राजद-कांग्रेस जैसे परिवारवादी दलों को हुआ है. लोग भूले नहीं हैं कि पहले कैसे यह दोनों पार्टियां इन गरीब जातियों को अपने गुंडों-दबंगों से डरा-धमका कर उनके वोटों को लूट लिया करती थीं. कई जगहों पर इनके पूरे गांव को वोट डालने से रोक दिया जाता था. इसी तरह से इन दलों ने दशकों तक राज किया और अकूत संपत्ति अर्जित की. राजीव रंजन ने कहा कि एनडीए राज में दलितों-पिछड़ों व अतिपिछड़ों को पूरी ताकत व सुरक्षा मिली. उसी के परिणामस्वरूप यह दोनों दल सत्ता से बाहर हैं. यदि इन्हें गलती से भी मौका मिला, तो यह लोग गरीब जातियों को फिर से गर्त में पहुंचा देंगे. उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि इनके राज में सर्वाधिक शोषण इन्हीं गरीब जातियों का हुआ. उस समय होने वाले नरसंहारों में सबसे ज्यादा दलित-पिछड़े व अतिपिछड़े ही मरते थे. चूंकि इन जातियों की संख्या राज्य में सर्वाधिक है इसलिए यह राजद और कांग्रेस अपनी हार के लिए इन गरीब जातियों को जिम्मेदार मानते हैं. अगर गलती से इन्हें ताकत मिल गयी, तो यह अपनी हार का बदला इन जातियों से जरूर लेंगे. राजद के युवराज कर्पूरी मॉडल को फिर से लाकर इन जातियों का आरक्षण घटाने की दावा पहले ही कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन