हेना साहेब को चुनाव लड़ने राजी करने में जुटा राजद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना साहेब की ना के बाद भी राजद ने अभी हार नहीं मानी है.
विज्ञापन
आज क्या खुशी देंगे तेजस्वी ?
संवाददाता,पटना
पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हेना साहेब की ना के बाद भी राजद ने अभी हार नहीं मानी है. राजद के वरिष्ठ पदाधिकारियों की टीम इस कवायद में लगी रही कि वे अपना निर्णय बदल कर राजद उम्मीदवार के रूप में सीवान से चुनाव लड़ें. हालांकि, इस दिशा में कोई ठोस बात सामने नहीं आयी है.
राजद के सियासी जानकारों के मुताबिक तमाम बातों के बाद भी राजद ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है. यही वजह है कि अभी तक राजद ने सीवान में अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है. इसलिए यह कयास जोर पकड़ रहा है कि हेना साहेब राजद में वापसी कर सकती हैं. इधर, राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है. इसमें लिखा है कि ‘कल सुबह तक तेजस्वी का इंतजार कीजिए, तेजस्वी बड़ी खुशखबरी देंगे. ’ कयास लगाये जा रहे हैं कि संभव है कि कोई बड़ा नेता राजद में शामिल हो. राजद का घोषणा पत्र भी जारी हो सकता है. और भी तमाम कयास लगाये जा रहे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










