पटना में बैंक से रुपये निकालकर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक से 1 लाख की छिनतई, दिनदहाड़े वारदात से दहशत

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

पटना में एक सेवानिवृत्त शिक्षक से दिनदहाड़े ₹1 लाख की छिनतई का मामला सामने आया है. बैंक से पैसे निकालकर लौटते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Patna Crime : बाढ़ मंगलवार को बैंक से एक लाख रुपये निकालकर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक अरविंद कुमार से बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े रुपयों से भरा बैग छीन लिया. वारदात भुवनेश्वरी चौक के पास उस स्थान पर हुई, जहां हमेशा पुलिसकर्मियों की तैनाती रहती है. घटना के बाद शिक्षक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गए.

ऑटो में बैठे शिक्षक को बनाया निशाना

पीड़ित शिक्षक ने बताया कि घरेलू कार्य के लिए उन्होंने स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकाले थे. इसके बाद वह ऑटो से कॉलेज चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश ऑटो के पास पहुंचे और झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

सीसीटीवी कैमरे बंद होने से जांच में परेशानी

घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण पुलिस को बदमाशों की पहचान करने में कठिनाई हो रही है. थानाध्यक्ष बृजकिशोर सिंह ने बताया कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी एक महिला से बैग छीनने की कोशिश की गई थी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन