बिहार के इन 8 जिलों में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने जारी की एडवाइजरी
बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Bihar Rain Alert: बिहार के कुछ जिलों में झमाझम बारिश तो कहीं अभी भी सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. खासकर सीमांचल के जिलों में दिनभर मौसम खराब रह सकता है.
Bihar Rain Alert: बिहार में इन दिनों मौसम का मिलाजुला असर देखने के लिए मिल रहा है. सीमांचल और उत्तर बिहार के जिलों में बारिश हो रही जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में अभी भी सामान्य से कम ही बारिश हो पाई है. ऐसे में मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई.
आपके शहर में
इन 8 जिलों में चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने आज सीमांचल और उत्तर बिहार के ही ज्यादातर जिलों में अलर्ट जारी किया है. कटिहार, किशनगंज, अररिया और मधेपुरा में भारी से भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. जबकि पूर्णिया, सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की माने तो, आज और 17 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी है.
पटना में मौसम का हाल
पटना की बात करें तो, मौसम विभाग ने आज राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से पटना में लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. आज सुबह भी धूप खिली रही. लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे कई हिस्सों में बादल छा गए. पटना के आस-पास के जिलों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी.
मॉनसून एक्टिव लेकिन कमजोर
पूरे बिहार में मॉनसून एक्टिव तो है लेकिन इसकी रफ्तार धीमी होने की वजह से अच्छी बारिश नहीं हो पाई है. कहा जाए तो मौसम का मिजाज दो हिस्सों में बंट गया है. दक्षिण बिहार में अच्छी बारिश नहीं होने की वजह से किसानों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. जबकि उत्तर बिहार में लगातार बारिश की वजह से लोगों को राहत मिली. साथ ही कई नदियों में उफान भी आ गया है.
24 घंटे में कैसा रहा मौसम?
पिछले 24 घंटे में मौसम की बात करें तो, बेगूसराय, बगहा, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण समेत अन्य जिलों में बारिश दर्ज की गई. पटना के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई. बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया. कैमूर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां का तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस रहा.
Also Read: एयरपोर्ट, AI सेंटर, पुलिस दीदी... बिहार कैबिनेट के 25 बड़े फैसले जानिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए