बेलदौर के बूथ 182 और 183 पर कल होगा पुनर्मतदान

Updated:
विज्ञापन

बिहार में तीसरे चरण के तहत खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा के बूथ संख्या 182 और 183 पर पुनर्मतदान शुक्रवार (10 मई) को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा

विज्ञापन

संवाददाता,पटना बिहार में तीसरे चरण के तहत खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के बेलदौर विधानसभा के बूथ संख्या 182 और 183 पर पुनर्मतदान शुक्रवार (10 मई) को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा. इन दोनों बूथों पर मंगलवार को कराये गये मतदान के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा इवीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. इसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने इन दोनों बूथों पर पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया है. बिहार में तीन चरणों में कुल 14 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जा चुका है. लोकसभा आम चुनाव 2024 में खगड़िया लोकसभा सीट के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों पर दोबारा मतदान कराने की पहली घटना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन