Video: राहुल-तेजस्वी पर जमकर बरसे रविशंकर प्रसाद, हाइड्रोजन बम वाले बयान पर भी किया पलटवार

Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी और रविशंकर प्रसाद

Bihar Politics: वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर ताबड़तोड़ हमले किए. उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके विपक्ष पर पलटवार किया.

विज्ञापन

बिहार में महागठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा का समापन सोमवार को पटना में हो गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के दिग्गजों ने जनसभा में भाषण देकर सत्ता पक्ष पर प्रहार किया. वहीं विपक्षी नेताओं पर भाजपा ने भी पलटवार किया. राहुल गांधी ने हाइड्रोजन बम आने की बात कही तो पूर्व मंत्री व भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस करके राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा.

आपके शहर में

विज्ञापन

विपक्ष पर जमकर बरसे रविशंकर प्रसाद

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस किया और विपक्ष पर जमकर बरसे. उन्होंने राहुल गांधी को गैर जिम्मेदार बताया. बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा में मोहब्बत की दुकान लेकर चले थे.लेकिन इन्होंने अपनी मोहब्बत की दुकान में कितनी नफरत परोसी है, वह सभी जानते हैं. उन्होंने पूछा कि तेजस्वी यादव बिहार में दूसरे नंबर के खिलाड़ी क्यों हो गए?

ALSO READ: Video: राहुल गांधी करेंगे बड़ा खुलासा, बिहार में बोले- एटम बम के बाद अब हाइड्रोजन बम आने वाला है…

तेजस्वी यादव दूसरे नंबर के खिलाड़ी- बोले रविशंकर प्रसाद

तेजस्वी को दूसरे नंबर के खिलाड़ी कहने की वजह भी भाजपा सांसद ने बतायी. उन्होंने कहा कि यात्रा में एक जगह राहुल गांधी अगली सीट पर थे. जबकि तेजस्वी और अखिलेश यादव पीछे थे. बीच की सीट पर तेजस्वी की बहन रोहिणी दिखीं. आखिर तेजस्वी यादव दूसरे नंबर के खिलाड़ी कैसे बन गए.

रविशंकर प्रसाद के सवाल- यात्रा में मीसा क्यों नहीं? तेजस्वी क्यों बने दो नंबर के खिलाड़ी

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना में हुई यात्रा में राजद सांसद मीसा भारती क्यों नहीं दिखीं. उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने लालू परिवार में अंर्तकलह को और बढ़ा दिया? रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेजस्वी आप दो नंबर के खिलाड़ी क्यों हो गए. जबकि बिहार में कांग्रेस आपके भरोसे चलती है, कांग्रेस को बिहार में वोट नहीं है. ये देखने वाला विषय है.

हाइड्रोजन बम वाले बयान पर पलटवार

राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर पलटवार करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अभी तक दुनिया में ये बम नहीं फटा है लेकिन राहुल गांधी इसे फोड़ने की बात कर रहे. सांसद ने कहा कि अगर चुनाव के गणना को लेकर कनार्टक वाला उनका एटम बम था तो वो फुस्स हो गया. वो दिवाली का फटा पटाखा भी नहीं निकला. वहीं चुनाव आयोग पर हमला और वोटर लिस्ट पर छिड़े घमासान की वजह बताते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बूथ लूटना और घुसपैठियों को वोटर बनाना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन