ePaper

Patna News: पटना में BPSC छात्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Updated at : 30 Jan 2025 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
patna crime news| Patna News: Rapid firing on BPSC student in Patna, incident captured in CCTV camera.

CCTV में कैद हुई घटना

Patna News: पटना में BPSC छात्र पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है. गाेली उनके कंधे के ऊपर से निकल गयी. गोली चलते ही वह दौड़ते हुए भागे और दुकान में छुपकर अपनी जान बचाई. घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है.

विज्ञापन

Patna News: पटना में BPSC छात्र पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी है. पाटलिपुत्र थाने के उत्तरी कृष्णापुरी में बाइक सवार दाे अपराधियाें ने बुधवार की दोपहर करीब सवा एक बजे जिम से लौट रहे युवक जयदीप कुमार उर्फ पप्पू सिंह पर गाेली चला दी. गाेली उनके कंधे के ऊपर से निकल गयी. गोली चलते ही वह दौड़ते हुए भागे. गाेली चलाने के बाद दाेनाें अपराधी बाइक से भाग गये. सूचना मिलते ही पाटलिपुत्र थाने की पुलिस पहुंची और एक खाेखा बरामद किया. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार बदमाशाें की तस्वीर कैद हाे गयी. दाेनाें हेलमेट पहने हुए थे.

दुकान का शटर गिराकर बचायी जान

दरअसल, एक अपराधी पल्सर बाइक से उतर कर पिस्टल लेकर उन्हें गाेली मारने के लिए खदेड़ने लगा पर पिस्टल का लाॅक नहीं टूटा. पप्पू पास में ही दवा दुकान में छिप गये और शटर गिरा दिया. पप्पू उत्तरी कृष्णापुरी में ही रहते हैं. वह बीपीएससी व अन्य प्रतियाेगिता परीक्षा की तैयारी करते हैं. विधि-व्यवस्था एसडीपीओ टू दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुटी है.

Also Read: पटना में भी हुई थी महात्मा गांधी की प्रार्थना सभा, दरभंगा हाउस में हुई गोपनीय बैठक में हुए थे शामिल

कंधे के ऊपर से निकली गोली

पप्पू ने बताया कि सुबह 10:30 बजे घर के पास जिम करने गये थे. वहां से आने के दौरान बाइक सवार दो अपराधी आये और पूछा कि कस्तूरबा मार्ग कहां पर है. इसी बीच उसने गाेली चला दी, जाे कंधे के ऊपर से गुजर गयी. मैंने बुलेट काे वहीं छाेड़ दिया और भागने लगा. एक बदमाश ने दौड़ते हुए व दूसरा बाइक से पीछा करने लगा. उन्होंने बताया कि मुझे या परिवार में किसी से काेई दुश्मनी नहीं है, पर टारगेट पर मैं ही था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन