ePaper

एडीएम (राजस्व) कार्यालयों की रैंकिंग जारी

Updated at : 29 Jun 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
एडीएम (राजस्व) कार्यालयों की रैंकिंग जारी

राज्य में राजस्व संबंधित कार्यों के निबटारे में एडीएम (राजस्व) कार्यालयों की समीक्षा के बाद मई महीने की रैंकिंग में बांका पहले स्थान पर बरकरार है.

विज्ञापन

बांका पहले, शेखपुरा दूसरे व मधुबनी तीसरे स्थान पर कायम संवाददाता, पटना राज्य में राजस्व संबंधित कार्यों के निबटारे में एडीएम (राजस्व) कार्यालयों की समीक्षा के बाद मई महीने की रैंकिंग में बांका पहले स्थान पर बरकरार है. वहीं, शेखपुरा दूसरे, मधुबनी तीसरे और जहानाबाद चौथे स्थान पर कायम है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी इस रैंकिंग में औरंगाबाद एक पायदान उछलकर छठे से पांचवें, तो नालंदा एक पायदान खिसककर पांचवें से छठे स्थान पर पहुंच गया है. कैमूर सातवें और सीतामढ़ी आठवें स्थान पर बरकरार है. विभाग द्वारा जारी रैंकिंग में दरभंगा इस माह 10वें से नौवें स्थान पर आ गया है. अरवल ने 13वें स्थान से छलांग लगाकर टॉप 10 में जगह बना ली है और 10वें स्थान पर है. वहीं, किशनगंज इस बार नौवें स्थान से खिसककर 20वें स्थान पर चला गया है. पूर्णिया अपर समाहर्ता (राजस्व) कार्यालय 11वें और मधेपुरा 12वें स्थान पर स्थिर है. नवादा 15वें से 13वें, पूर्वी चंपारण 14वें से 15वें स्थान पर आ गया है. खगड़िया 19वें स्थान से 16वें, मुंगेर 21वें से 17वें, बक्सर 22वें से 18वें और मुजफ्फरपुर 24वें से 19वें स्थान पर आ गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि सभी कार्यालयों की रैंकिंग राजस्व कार्यों के आधार पर की जा रही है. इसमें एडीएम की तरफ से किये अंचल कार्यालयों के निरीक्षण को भी शामिल किया गया है. साथ ही एडीएम राजस्व न्यायालय में ऑनलाइन विवादों की सुनवाई के आधार पर भी अंक प्रदान किए जा रहे हैं. राजस्व न्यायालयों में समयबद्ध सुनवायी से इससे आमजनों के कार्यों को गति मिलने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन