7.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

राम जतन सिन्हा ने पुत्र के साथ कांग्रेस में की घर वापसी

प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में 90 के दशक के बाद यह पहली घटना साबित हुई है जब किसी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से घर वापसी की हो.

प्रो सिन्हा के आगमन से कार्यकर्ताओं में बढ़ेगा उत्साह: अखिलेश संवाददाता,पटना प्रदेश कांग्रेस के इतिहास में 90 के दशक के बाद यह पहली घटना साबित हुई है जब किसी पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से घर वापसी की हो. प्रदेश कांग्रेस के 90 के दशक के बाद प्रदेश अध्यक्ष रहनेवाले प्रो राम जतन सिन्हा, चौधरी महबूब अली कैसर, अशोक चौधरी व अनिल कुमार शर्मा चर्चित नेता रहे हैं. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रो रामजतन सिन्हा और उनके पुत्र अमित सिन्हा ने विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ली. 2025 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में उनकी घर वापसी के महत्वपूर्ण मायने निकाले जा रहे हैं. सदाकत आश्रम में बिहार सरकार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रो सिन्हा और उनके पुत्र को प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अखिलेश प्रसाद सिंह ने सदस्यता दिलायी. पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रो राम जतन सिन्हा दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में शामिल हो चुके थे. आज उनके पार्टी में विधिवत शामिल होने की केवल प्रक्रिया पूरी की जा रही है. प्रो सिन्हा ने कांग्रेस को बिहार में मजबूती दी है और ये उनकी घर वापसी है. पार्टी में उनके आने से कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा, जिससे मगध क्षेत्र में पार्टी और मजबूत स्थिति में आयेगी. उन्होंने बताया कि प्रो सिन्हा उनके अकादमिक गुरु रहे हैं. उनकी अध्यक्षता में अकादमिक गुरु की वापसी उनके लिए गर्व का विषय और भावुक क्षण है. सदस्यता ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रो सिन्हा ने कहा कि घर लौटकर प्रसन्नता हो रही है. सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में डाॅ मदन मोहन झा, कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद डाॅ समीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष निर्मलेंदु वर्मा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, शरवत जहां फातिमा व डाॅ संजय यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel