Rajgir Zoo Safari: राजगीर सफारी की बदली टाइमिंग, मौसम के करवट लेते ही बड़ा निर्णय
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 May 2025 3:19 PM
Rajgir Zoo Safari: बिहार के नालंदा जिले के जू सफारी और नेचर सफारी की टाइमिंग एक बार फिर से बदल गई है. दरअसल, बिहार के कई जिलों में प्री-मानसून जैसी स्थिती बनी हुई है. ऐसे में मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है. इसी को लेकर जू सफारी का समय पहले की तरह सामान्य कर दिया गया है.
Rajgir Zoo Safari: बिहार के फेमस पर्यटन स्थल की लिस्ट में नालंदा का नेचर सफारी भी शामिल है. यहां लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं और खूबसूरत वादियों का मजा लेते हैं. हालांकि, चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के कारण पर्यटकों की संख्या कम होने लगी. साथ ही जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए समय में बदलाव कर दिया गया था. जिसके बाद अब खबर सामने आई है कि, एक बार फिर से नेचर सफारी के टाइमिंग में बदलाव कर दिया है.
4 बजे तक पर्यटकों के लिए रहेगा खुला
दरअसल, जू-सफारी और नेचर सफारी के संचालन का समय फिर से पहले की तरह ही कर दिया गया है. अब फिर से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक यह आम लोगों के लिए खुला रहेगा. इससे पहले प्रचंड गर्मी को देखते हुए सुबह के 6 बजे से लेकर दोपहर के 2 बजे तक ही पर्यटक आ सकते थे. राजगीर में अप्रैल के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. इस वजह से 22 अप्रैल को सफारी के संचालन समय में बदलाव किया गया था. लेकिन, अब बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है, तापमान भी सामान्य हो गया है, जिसके कारण समय में भी बदलाव कर दिया है.
आकर्षण का केंद्र है नालंदा सफारी
बता दें कि, इस समय में लोग सुविधा के साथ नालंदा सफारी का मजा ले पायेंगे. बता दें कि, नालंदा सफारी के लिए पर्यटक ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी टिकट कटवा सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग के लिए पर्यटक राजगीर सफारी की आधिकारिक वेबसाइट rajgirsafari.bihar.gov.in पर जा सकते हैं. तो वहीं, ऑफलाइन बुकिंग के लिए जू सफारी के पार्किंग नंबर-5 स्थित टिकट काउंटर पर सुविधा मिलेगी. बता दें कि, नालंदा सफारी बिहार में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
Also Read: पटना में गैस पाइपलाइन हुई लीक, नाले की खुदाई के दौरान हुई चूक से मची अफरातफरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










