ePaper

निलंबित खनन इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के ठिकानों पर देर रात इओयू की छापेमारी

Updated at : 07 Sep 2024 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
निलंबित खनन इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के ठिकानों पर देर रात इओयू की छापेमारी

आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने शुक्रवार को निलंबित खनन इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है.

विज्ञापन

पटना. आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने शुक्रवार को निलंबित खनन इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है. रंजीत के पटना स्थित एक और आरा के चार ठिकानों पर टीम ने तलाशी ली है. आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों के अनुसार, रंजीत कुमार भोजपुर में वर्ष 2021-22 के बीच खनन इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. इस दौरान उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. इस मामले की जांच के दौरान आर्थिक अपराध थाने में आय से अधिक संपत्ति मामले में कांड दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है. इसी मामले की जांच को लेकर इओयू की टीम ने छापेमारी की है. इसमें आय से अधिक संपत्ति से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. छापेमारी में क्या कुछ बरामद हुआ है, इसकी जानकारी अधिकारियों ने नहीं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन