महेंद्रू के कल्याण छात्रावास में छापेमारी, चार बम के साथ चार धराये
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 20 Aug 2025 12:48 AM
patna news: पटना सिटी. महेंद्रू स्थित राजकीय कल्याण छात्रावास अरफाबाद के कमरा संख्या सात में पुलिस ने छापेमारी कर चार सुतली बम और बम बनाने की सामग्री बरामद की है.
पटना सिटी
. महेंद्रू स्थित राजकीय कल्याण छात्रावास अरफाबाद के कमरा संख्या सात में पुलिस ने छापेमारी कर चार सुतली बम और बम बनाने की सामग्री बरामद की है. सुल्तानगंज थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को भी गिरफ्तार किया है. नगर पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने सुल्तानगंज थाना में बताया कि सोमवार रात पुलिस को यह सूचना मिली कि सुल्तानगंज थाना के महेंद्रू स्थित राजकीय कल्याण छात्रावास अरफाबाद में घटना को अंजाम देने के लिए बम बना रहे हैं. सूचना पर अपर थानाध्यक्ष अनिरूद्ध कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी करते हुए नालंदा जिले के हरनौत कसनियामा निवासी स्वर्गीय संजय पासवान के पुत्र सचिन कुमार, सरमेरा थाना के वृद्धांवन गांव निवासी विनय पासवान के पुत्र सौरभ कुमार, इसी गांव के अनिल पासवान के पुत्र निशांत कुमार और थरथरी थाना के नथु विगहा गांव निवासी मनोज पासवान के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार चारों के पास से पुलिस ने चार सुतली बम, बम बनाने के उपकरण में पान मसाला के टीन का खाली डिब्बा नौ पीस, एक बंडल सुतली, पटाखा बम का आठ पैकेट, एक पैकेट महीन लोहा की कांटी और कांच का टुकड़ा बरामद किया गया. नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये चारों की निशानदेही पर गिरोह में शामिल अन्य की तलाश में पुलिस टीम ने छापेमारी की. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि छात्रावास में होने वाले नायक चुनाव में वर्चस्व कायम रखने को ले मगहिया पक्ष बम बन रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










