सीट बंटवारे पर राहुल-खरगे ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की

Updated:
विज्ञापन
सीट बंटवारे पर राहुल-खरगे ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की

संवाददाता,पटना

बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बाद कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है. मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिल्ली में बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान बिहार में चल रहे चुनावी कैंपेन, सीट बंटवारे और महागठबंधन के सहयोगी दलों के साथ समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू, किशनगंज सांसद मोहम्मद जावेद, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, विधायक दल के नेता शकील अहमद, रंजीत रंजन, डा अखिलेश प्रसाद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए. खरगे के आवास पर लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में वोटर अधिकार यात्रा के प्रभाव की समीक्षा के साथ-साथ पार्टी की रणनीति पर भी मंथन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन