15 मई को पटना और दरभंगा आयेंगे राहुल गांधी, इस साल का चौथा दौरा

Published by :RAKESH RANJAN
Published at :13 May 2025 1:33 AM (IST)
विज्ञापन
15 मई को पटना और दरभंगा आयेंगे राहुल गांधी, इस साल का चौथा दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार दौरा चौथी बार 15 मई को होगा. इस बार उनका कार्यक्रम पटना और दरभंगा में आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार दौरा चौथी बार 15 मई को होगा. इस बार उनका कार्यक्रम पटना और दरभंगा में आयोजित किया जायेगा. पार्टी नेताओं का कहना है कि इस बार की यात्रा में भी संवाद कार्यक्रम होगा. किसी रैली या जनसभा का कार्यक्रम नहीं है. राहुल गांधी ने 2025 में बिहार में आयोजित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया, जो आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और कांग्रेस की सामाजिक न्याय की रणनीति से जुड़े थे. इस वर्ष राहुल गांधी की पहली यात्रा 18 जनवरी को पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन के लेकर हुई थी. राहुल गांधी ने पटना के एक निजी होटल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग लिया. इसके बाद वे पांच फरवरी जगलाल चौधरी जयंती समारोह को लेकर पटना आये थे. इसके बाद सात अप्रैल को राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होने पटना आये थे. उसी दिन पटना से राहुल गांधी सात अप्रैल को कन्हैया कुमार की यात्रा में बेगूसराय में शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन