साढ़े तीन घंटे देर से चलेगी पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर

Updated:
विज्ञापन
साढ़े तीन घंटे देर से चलेगी पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर

सहरसा-दौरम मधेपुरा पैसेंजर तीन दिन रहेगी रद्द

विज्ञापन

पटना: समस्तीपुर मंडल के अतर्गत बैजनाथपुर और दौरम मधेपुरा के बीच सात मार्च, 17 मार्च और 24 मार्च को वहां प्रीकास्ट स्लैब और आरसीसी सेगमेंट बॉक्स लगाये जाएंगे, जिसके कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इस कारण यात्रियों को परेशानी हो सकती है. वही कई ट्रेनों का समय परिवर्तन किया गया है. सहरसा-दौरम मधेपुरा पैसेंजर 07 मार्च, 17 मार्च और 24 मार्च को निरस्त रहेगी. वही, पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर सात मार्च, 17 मार्च और 24 मार्च को साढ़े तीन घंटे देर से चलायी जायेंगी. जयनगर-कटिहार-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस सात मार्च, 17 मार्च, और 24 मार्च को सलौना-बैजनाथपुर के बीच 135 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन