ePaper

पीयू : भौतिकी के शिक्षक प्रो एम करीम का निधन

Updated at : 29 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
पीयू : भौतिकी के शिक्षक प्रो एम करीम का निधन

84 वर्षीय प्रो करीम का निधन राजेंद्र नगर रोड नंबर आठ स्थित उनके आवास पर हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज के सेवानिवृत्त भौतिकी के प्रसिद्ध शिक्षक प्रो एम करीम का सोमवार को सुबह छह बजे निधन हो गया. 84 वर्षीय प्रो करीम का निधन राजेंद्र नगर रोड नंबर आठ स्थित उनके आवास पर हुआ. प्रो करीम का शिक्षण काल 1962 – 2000 तक रहा. वह अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘आब्जेक्टिव न्यूमेरिकल्स इन फिजिक्स’ के लिए देशभर में जाने जाते थे. उनके छोटे भाई व आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के कुलपति रह चुके प्रो एसएम करीम ने बताया कि प्रो एम करीम पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे. चार भाइयों का निधन हो चुका है. प्रो एम करीम के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं. इनका अंतिम संस्कार शाहगंज स्थित कब्रिस्तान में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

AMBER MD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन