पीयू : पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 23 से शुरू होगी परीक्षा

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू : पीजी सेमेस्टर टू की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 23 से शुरू होगी परीक्षा

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सेमेस्टर टू सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय की ओर से पीजी सेमेस्टर टू सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पीजी रेगुलर कोर्स की परीक्षा 23 अगस्त से तीन सितंबर तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा सेंटर पटना कॉलेज और सायंस कॉलेज को बनाया गया है. वहीं एमएड सेकेंड सेमेस्टर दो की परीक्षा 23 अगस्त से एक सितंबर के बीच आयोजित की जायेगी. एडएड के विद्यार्थियों का परीक्षा सेंटर पटना कॉलेज को बनाया गया है. इसके साथ ही पीजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स की सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 23 अगस्त से तीन सितंबर के बीच आयोजित की जायेगी. पीजी सेल्फ फाइनेंस कोर्स के विद्यार्थियों की परीक्षा का सेंटर बीएन कॉलेज को बनाया गया है. वहीं पीजी डिप्लोमा के विभिन्न कोर्स की सेमेस्टर दो की परीक्षा 23 अगस्त से 27 अगस्त के बीच आयोजित की जायेगी. पीजी डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा का सेंटर बीएन कॉलेज को बनाया गया है. इसके अलावा एमबीए सेमेस्टर टू की परीक्षा 23 अगस्त से एक सितंबर के बीच बीएन कॉलेज में आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन