पटना में दोस्ती का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बिहटा में एक 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दोस्ती का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता और आरोपी दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

बिहटा. नेउरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता और आरोपित दोनों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी सनेज कुमार उर्फ मलूक के रूप में हुई है.

एक ही क्लास में पढ़ते थे

वह वर्तमान में पटना के खजपुरा स्थित पिलर संख्या-24 के समीप रह रहा था. पुलिस के मुताबिक आरोपी और पीड़िता एक क्लास में पढ़ती थी. वहां से दोनों की दोस्ती हुई थी. दोनों की फ़ैमिली भी एक-दूसरे से जुड़ी थी. आरोपित ने नाबालिग को दोस्ती का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया था. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. नेउरा थानाध्यक्ष जगदीप राणा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में साक्ष्य संकलन के लिए पीड़िता और आरोपित की मेडिकल जांच कराई जा रही है.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


विज्ञापन
Vipin Prakash Yadav

लेखक के बारे में

By Vipin Prakash Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन