जहानाबाद के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार का इनामी बदमाश पटना से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी अपराधी पटना से गिरफ्तार, जिले के टॉप -10 अपराधियों में था शामिल

अपराधी कृष्णा कुमार की तस्वीर

जहानाबाद पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पांच हजार के इनामी अपराधी कृष्णा सरकार को पटना से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

जहानाबाद जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल ₹5 हजार के इनामी अपराधी कृष्णा कुमार उर्फ कृष्णा सरकार को एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित जय प्रकाश नगर से दबोचा.

टेहटा थाना कांड का था नामजद अभियुक्त

गिरफ्तार अपराधी की पहचान टेहटा थाना क्षेत्र के पश्चिमी सरेन निवासी लाल बाबू यादव के पुत्र कृष्णा कुमार उर्फ कृष्णा सरकार के रूप में हुई है. वह टेहटा थाना कांड संख्या 797/25 में बीएनएस की धारा 103(1), 238 एवं 3(5) के तहत नामजद अभियुक्त है. उसकी गिरफ्तारी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

लंबे समय से था फरार

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी. गुप्त सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और जहानाबाद पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे पटना से गिरफ्तार किया.

कई गंभीर आपराधिक मामलों में दर्ज हैं केस

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कृष्णा कुमार उर्फ कृष्णा सरकार के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट और साधारण दंगा समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है.

पुलिस का अभियान जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है. अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.


विज्ञापन
Ashok Jehanabad

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन