पटना के रूपसपुर आरओबी पर बीच पुल में खराब हुई बस, एक घंटे तक रेंगता रहा ट्रैफिक, लगी वाहनों की लंबी कतार
रूपसपुर आरओबी पर खराब बस को ले जाती क्रेन
Patna News : पटना के रूपसपुर आरओबी पर बीच पुल में बस खराब होने से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा. ट्रैफिक रेंगता रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई.
Patna News : राजधानी पटना के रूपसपुर आरओबी पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक बस तकनीकी खराबी के कारण बीच पुल पर ही बंद हो गई. बस के खराब होते ही एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और ट्रैफिक की रफ्तार थम गई. करीब एक घंटे तक लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा.
एक लेन पर थमा ट्रैफिक
बस रूकनपुरा की ओर से राजाबाजार जाने वाली लेन में खराब हुई थी. पुल पर बस के रुक जाने से कार, बाइक और अन्य बड़े वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया. वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रैफिक धीरे-धीरे रेंगता रहा और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया.
क्रेन की मदद से हटाई गई बस
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की सहायता से खराब बस को पुल से हटाया, जिसके बाद आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हो सका. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जाम की स्थिति पर काबू पाया गया.
तकनीकी खराबी बनी जाम की वजह
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह बीच पुल पर ही बंद हो गई. पुल पर वाहन खराब होने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई और लोगों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी. पुलिस ने बस हटने के बाद यातायात को पूरी तरह सुचारू कराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए