पीयू : भूजल डेटा संग्रह और प्रबंधन नीति के महत्व से कराया अवगत

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
पीयू : भूजल डेटा संग्रह और प्रबंधन नीति के महत्व से कराया अवगत

भूजल विकास व प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला में भूजल डेटा संग्रह और प्रबंधन नीति के महत्व से अवगत कराया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड पटना की ओर से मंगलवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भूजल विकास व प्रबंधन विषय पर आयोजित कार्यशाला में भूजल डेटा संग्रह और प्रबंधन नीति के महत्व से अवगत कराया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक राजीव रंजन शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राजीव रंजन शुक्ला (क्षेत्रीय निदेशक), डेविड चतुर्वेदी (संयुक्त निदेशक), जल जीवन मिशन व अधीक्षण अभियंता (पीएचइडी), प्रो मोहम्मद नाजिम (अध्यक्ष, भूगोल विभाग) प्रो मनोज कुमार सिन्हा (कुलानुशासक, पीयू) ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में भू-भौतिकी व मृदा इनफिल्ट्रेशन टेस्ट का प्रैक्टिकल डेमो व डेटा संग्रहण के तरीके का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूगोल विभाग, पटना विश्वविद्यालय व पटना कॉलेज के शिक्षकगण, शोधार्थी व विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में राजीव रंजन शुक्ला (क्षेत्रीय निदेशक) द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन