पीयू : अंकों के आधार पर नये सत्र में यूजी में होगा विद्यार्थियों का एडमिशन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से नये सत्र 2025-26 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. यूजी के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 24 अप्रैल को जारी किया जायेगा.
संवाददाता, पटनापटना विश्वविद्यालय की ओर से नये सत्र 2025-26 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है. यूजी के विभिन्न कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म 24 अप्रैल को जारी किया जायेगा. वहीं पीजी में एडमिशन के लिए दो जुलाई को एडमिशन फॉर्म जारी किया जायेगा. इस बार भी यूजी में विद्यार्थियों का एडमिशन अंकों के आधार पर ही लिया जायेगा. विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट से जारी कर एडमिशन लिया जायेगा. वर्ष 2019 से पहले भी यही प्रक्रिया अपनायी जाती थी, जब बिना एंट्रेंस के मेरिट लिस्ट के जरिये दाखिला होता था. इस बार यूनिवर्सिटी की ओर से किसी भी नये कोर्स की शुरुआत नहीं की जा रही है. जहां देश की ज्यादातर यूनिवर्सिटीज नये कोर्स लेकर आ रही हैं, वहीं सीटों की संख्या में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.
विभिन्न कॉलेजों में कुल सीट की संख्या
बीएन कॉलेज -600बीएन कॉलेज बीएससी -340मगध महिला कॉलेज -450
मगध महिला सेल्फ फाइनेंस -250वाणिज्य महाविद्यालय -400वाणिज्य सेल्फ फाइनेंस -125पटना कॉलेज -600
पटना साइंस कॉलेज-600डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




