सशक्त स्थायी समिति की कार्यवाही की संपुष्टि पर विवाद, 13 पार्षदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

सशक्त समिति की बैठक में मौजूद लोग

बिहटा नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक हंगामों की भेंट चढ़ गई. सशक्त स्थायी समिति की कार्यवाही को एजेंडे में शामिल करने पर 13 पार्षदों ने विरोध जताते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया. पार्षदों ने पूरी प्रक्रिया की वैधता पर भी सवाल उठाए.

विज्ञापन

Patna News : नगर परिषद बिहटा की सामान्य बोर्ड बैठक सोमवार को विवादों के बीच हुई. सशक्त स्थायी समिति के तीनों सदस्यों समेत कुल 13 पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया. पार्षदों ने सशक्त स्थायी समिति की पिछली बैठक की कार्यवाही को सामान्य बोर्ड की बैठक में संपुष्टि के लिए रखे जाने पर आपत्ति जतायी.

पहली बार एजेंडे में शामिल करने पर उठे सवाल

पार्षदों का कहना है कि अब तक हुई बोर्ड बैठकों में सशक्त स्थायी समिति की पिछली बैठकों की कार्यवाही की संपुष्टि नियमित रूप से नहीं करायी गयी. ऐसे में पहली बार इसे सामान्य बोर्ड के एजेंडे में शामिल किये जाने पर सवाल उठ रहा है. पार्षदों ने कहा कि यदि वर्तमान प्रक्रिया नियमसम्मत है तो पूर्व में इसका पालन क्यों नहीं किया गया और यदि पूर्व की प्रक्रिया सही थी तो अब बदलाव क्यों किया जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए.

स्थायी समिति के गठन और कार्यप्रणाली पर भी सवाल

पार्षदों ने सशक्त स्थायी समिति के गठन और उसकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाये. उनका कहना है कि पूर्व की समिति को भंग किये जाने के बाद नियमानुसार नयी समिति का गठन किया गया है. नयी समिति की अब तक केवल एक बैठक हुई है. इसके बावजूद उसकी कार्यवाही को लेकर बोर्ड में संपुष्टि का मुद्दा उठाया जाना पार्षदों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

दो-तिहाई बहुमत के मुद्दे पर भी आपत्ति

पार्षदों ने बोर्ड बैठक के लिए आवश्यक दो-तिहाई बहुमत को लेकर भी सवाल उठाया. उनका कहना है कि पर्याप्त संख्या में पार्षदों की मौजूदगी नहीं होने के बावजूद बैठक बुलायी गयी. पार्षदों ने पूरी प्रक्रिया की जांच कराने और बैठक बुलाये जाने की वैधानिकता स्पष्ट करने की मांग की है.


विज्ञापन
मोनु कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन