गांधी विचार मंच का हुआ गठन, अध्यक्ष बने प्रो मनोज कुमार

Published by : AMBER MD Updated At : 19 Jan 2026 7:01 PM

विज्ञापन

पटना स्थित बिहार आर्थिक अध्ययन संस्थान में डॉ प्यारेलाल की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में गांधी विचार मंच का गठन किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

पटना स्थित बिहार आर्थिक अध्ययन संस्थान में डॉ प्यारेलाल की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गयी. बैठक में गांधी विचार मंच का गठन किया गया. प्रोफेसर मनोज कुमार को मंच का अध्यक्ष, प्रोफेसर परमानंद सिंह को उपाध्यक्ष व प्रमोद शर्मा को महासचिव चुना गया. वहीं डॉक्टर प्यारेलाल, राजीव कुमार, चंद्रभूषण, ललित कुमार सिंह, श्याम नंदन व डॉक्टर मनोज मीता मंच के सदस्य होंगे. बिहार में गांधी पुस्तक के विमोचन के संबंध में निर्णय लिया गया. इसमें राज्यपाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में खादी की बिहार में स्थिति पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि प्रमोद शर्मा कॉन्सेप्ट पेपर बनायेंगे. डॉक्टर प्यारेलाल मेथोडोलॉजी बनायेंगे. इसके साथ ही सैंपलिंग कर स्थिति का अध्ययन कर खादी और ग्रामोद्योग के पुनर्जागरण में बिहार सरकार के उद्योग विभाग व जीविका से जोड़े जाने के संबंध में विस्तृत योजना सरकार को दी जायेगी. सदस्यों का मानना है कि खादी कमीशन के कारण स्थिति खराब हुई है. गैर सरकारी खादी के उत्पादन को प्रोत्साहन देकर कमीशन के चंगुल से मुक्त करना चाहिए. प्रोफेसर मनोज ने बताया कि गांधी शहादत दिवस से 7 फरवरी तक झारखंड के विभिन्न स्थानों पर गांधी स्मृति यात्रा का आयोजन किया जायेगा. 22 फरवरी से बनारस इलाहाबाद बांदा आगरा होते हुए यात्रा जोधपुर जायेगी, 27 फरवरी को वापसी में जयपुर दिल्ली अलीगढ़ अकबरपुर होते हुए अयोध्या से होकर वापस आयेगी. विभिन्न स्थानों पर बैठक की जायेगी. गांधी से जुड़े इतिहास को संकलित किया जायेगा. गांधी स्मृति स्थलों को पुनर्जीवित करने व स्थानीय इतिहास के संकलन के लिए समिति गठित की जायेगी. बैठक में डॉक्टर प्यारेलाल, प्रोफेसर मनोज कुमार, चंद्रभूषण, राजीव कुमार, प्रमोद शर्मा, प्रोफेसर परमानंद सिंह, ललित कुमार सिंह एवं श्याम नंदन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMBER MD

लेखक के बारे में

By AMBER MD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन