गर्भवती महिला का पुलिस एवं सामाजिक लोगों की मदद से हुआ इलाज, दिया पुत्र रत्न को जन्म, महिला ने पुलिस को बोला थैंक यू

Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 May 2020 5:45 AM

विज्ञापन

लॉकडाउन में पति के दिल्ली से नहीं आने की वजह से पटना में फंसी गर्भवती महिला गहरी चिंता में डूबी जा रही थी. उसके पेट में आठ महीने का गर्भ था. वह इस चिंता में थी कि उसका इलाज और डिलिवरी कैसे हो पायेगा

विज्ञापन

पटना : लॉकडाउन में पति के दिल्ली से नहीं आने की वजह से पटना में फंसी गर्भवती महिला गहरी चिंता में डूबी जा रही थी. उसके पेट में आठ महीने का गर्भ था. वह इस चिंता में थी कि उसका इलाज और डिलिवरी कैसे हो पायेगा. लेकिन, राजीव नगर थानेदार निशांत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह एवं अन्य लोगों के सहयोग से महिला की लगातार जांच और इलाज कराया गया. महिला ने शनिवार को पुत्र रत्न को जन्म दिया. महिला सकुशल है और बच्चा भी स्वस्थ है.

इस सफलता के बाद महिला ने पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रभात खबर को थैंक्यू कहा है. दरअसल, अखबार के माध्यम से जब उस गर्भवती महिला को यह जानकरी हुई कि राजीव नगर पुलिस लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करा रही है, तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी व्यथा राजीव नगर के थानाध्यक्ष निशांत सिंह को सुनायी. तब थानाध्यक्ष महिला के घर जा कर देखे तो घर मे रात तक का भोजन नही था. महिला गर्भवती थी और अकेली थी.

फिर राशन देने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता विशाल सिंह को इसकी सूचना दी. विशाल सिंह ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर एक महीने तक राशन और अपने मित्र के सहयोग से महिला के लाइज के लिए समुचित व्यवस्था करायी. भोजपुर की रहने वाली महिला गर्भवती महिला भोजपुर की मूल निवासी है, लेकिन पटना में रहती है. बेरोजगार-महेनतकस पति रोजगार की तालाश में राजधानी दिल्ली मार्च में ही गया था.

इस उम्मीद में ताकि मेहनत मजदूरी कर डिलेवरी के लिए पैसा इकट्ठा कर सके. इसी बीच लॉकडाउन हो गया. अब महिला को जहां पौष्टिक आहार की जरूरत थी, वहां दो वक्त का भोजन मुश्किल सा हो रहा था, ऐसे में पुलिस ने सहयोग करके महिला का इलाज कराया.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन