Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने गंगा नहाकर तोड़ा आमरण अनशन, बोले- आज से सत्याग्रह की शुरुआत
गंगा स्नान करते प्रशांत किशोर
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने आखिरकार 15वें दिन गंगा नहाकर आमरण अनशन तोड़ दिया. हालांकि उनका सत्याग्रह जारी रहेगा.
Prashant Kishor: बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर बीते 2 जनवरी से अनशन पर चल रहे थे. प्रशांत किशोर ने आखिरकार 15वें दिन गुरुवार को गंगा नदी में स्नान और पूजा-हवन करने के बाद अपना अनशन तोड़ ही दिया. उन्होंने अनशन तोड़ने से पहले महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. इसके बाद केला खाकर अपना अनशन समाप्त किया. हालांकि प्रशांत किशोर का सत्याग्रह जारी रहेगा. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पटना के मरीन ड्राइव के पास जन सुराज आश्रम में अपना अनशन खत्म किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी जी के बताए रास्ते पर अब आज से सत्याग्रह की शुरुआत करूंगा.
अब टेंट सिटी में रहेंगे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने कहा कि अब यह टेंट सिटी ही जन सुराज का पता होगी. यहां जो भी लोग आकर अपनी बात कहना चाहते हैं, वे कह सकते हैं. जन सुराज ने बिहार में सत्याग्रह की शुरुआत कर दी है. बता दें कि पटना के मैरिन ड्राइव पर प्रशांत किशोर का यह टेंट सिटी लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि बीपीएससी के मुद्दे पर लड़ाई की शुरुआत प्रशांत किशोर ने नहीं की है, बल्कि बीपीएससी अभ्यर्थियों ने आंदोलन को आगे बढ़ाया. लेकिन, सरकार ने पूरे मामले पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई. गांधी मैदान में इसको लेकर छात्र संसद भी हुआ. मेरे भरोसे पर छात्र जुटे थे. 29 दिसंबर को पहली बार प्रशासन ने भरोसा तोड़ा, जब छात्रों पर लाठीचार्ज की गयी.
बीपीएससी के मुद्दे पर कोर्ट में सुनवाई
प्रशांत किशोर ने कहा कि अब तक बीपीएससी के मुद्दे पर सरकार ने कोई पहल नहीं की. हमलोग न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे है. आज बीपीएससी रीएग्जाम की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई हुई है. जिसका फैसला भी आज आना है. सुनवाई के दौरान कोर्ट में सरकारी और जन सुराज के वकीलों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई है. यह सुनवाई करीब एक घंटे 20 मिनट तक चली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










