Bihar Elections: मोदी के हनुमान पर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान, चुनाव लड़ने पर बोले- नए लड़के हैं…
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 02 Jun 2025 3:42 PM
Chirag Paswan (File Photo)
Bihar Elections: चिराग पासवान केंद्र की राजनीति छोड़ प्रदेश की राजनीति में एंट्री लेने जा रहे हैं. लोजपा (र) के एमपी और चिराग के जीजा अरुण भारती ने रविवार को यह जानकरी दी थी. चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दिया है.
Bihar Elections: लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान इस साल के अंत में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेंगे. पार्टी के ऐलान के बाद कई तरह की प्रतिक्रिया आ रही है. जदयू, बीजेपी समेत एनडीए के सभी दलों ने इसका स्वागत किया है तो कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं. चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री हैं. ऐसे में लोगों का कहना है कि चिराग को बताना चाहिए कि अपने कार्यकाल में उन्होंने बिहार के लिए क्या किया इस बारे में बताएं.
क्या बोले प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की राजनीति में चिराग की एंट्री का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि उनका बिहार आना राज्य के लिए अच्छा होगा. वो अगर बिहार की राजनीति में इंट्रेस्टेड हैं तो अच्छा है. वे नए लड़के हैं जो जात पात नहीं करता है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
चिराग की प्रतिक्रिया
कई मौकों पर चिराग पासवान बिहार में चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके हैं. रविवार को पार्टी के बिहार प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती ने क्लियर कर दिया कि वो किसी सामान्य सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के अंदर इस बात पर सोच-विचार जारी है. अरुण भारती ने बताया कि चिराग को सभी वर्गों का समर्थन प्राप्त है और सबके चहेते हैं. चिराग पासवान से जब पटना में इस में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी जो फैसला करेगी उसका पालन करेंगे.
इसे भी पढ़ें: जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत, अब ये 5 काम होंगे सिर्फ एक कॉल पर, 3 जून से होगा शुरू
क्या बोले बीजेपी बिहार चीफ
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “गठबंधन के किसी भी दल को यह स्वतंत्रता है कि वह अपनी सीट का उपयोग किस तरह से करते हैं. इसमें कोई संशय की बात नहीं होनी चाहिए. महागठबंधन सरकार के दौरान जब मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे तब वो कहा करते थे कि भाजपा अब किसी को कंधा नहीं चढ़ाएगी और खुद का मुख्यमंत्री बनाएगी. भाजपा के कई नेता बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने की चाहत का खुलकर इजहार करते रहे हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










